CRICKET

इरफ़ान पठान से लेकर सचिन तेंदुलकर तक, ईद के जश्न में डूबे भारतीय क्रिकेटर, देखें जश्न की VIDEO व तस्वीरें

पुरे देश व कई अन्य देशों में रमजान का पवित्र महीना पूरा होने के बाद आज ईद-उल-फितर का त्यौहार धूमधाम मनाया जा रहा है. ईद के मौके पर देशभर में मस्जिदों में नमाज अदा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी. दिल्ली…

पुरे देश व कई अन्य देशों में रमजान का पवित्र महीना पूरा होने के बाद आज ईद-उल-फितर का त्यौहार धूमधाम मनाया जा रहा है. ईद के मौके पर देशभर में मस्जिदों में नमाज अदा करने वालों की भारी भीड़ उमड़ी.

दिल्ली की जामा मस्जिद के साथ ही अन्य मस्जिदों में जुटे मुल्सिम समाज के नमाजियों ने ईद के मुबारक मौके पर नमाज अदा की. दो रकात रमाज अदा करने के बाद लोग एक-दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद और बधाई दे रहे हैं.

भारत के माननीय पीएम मोदी ने भी ट्वीट कर लोगों को ईद के मुबारक मौके पर बधाई दी है. सोशल मीडिया पर देर रात से बधाइयों का दौर चल रहा है. दिल्ली के साथ ही देश के अन्य शहर, गांव, कस्बों की मस्जिद, ईदगाह में लोगों की भारी भीड़ जुटी.

ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी. क्रिकेटर्स भी ईद के रंग में रंग चुके हैं. क्रिकेट जगत की कई हस्तियों ने अपने फैन्स को ईद की मुबारकबाद दी और जश्न मनाया.

सचिन-रैना व पठान ने फैंस को जमकर ईद की मुबारकबाद दी. आईपीएल की वजह से देश-विदेश के कई क्रिकेटर्स भारत में ही ईद का जश्न मना रहे हैं. राशिद खान, पर्नेल, मुजीब आदि क्रिकेटर्स ने ईद की नमाज अदा की और ईद भारत में मनाई.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *