BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

इंटरनेशनल क्रिकेट में आया रोहित शर्मा से भी बड़ा ‘सिक्सर किंग’, 101 छक्के लगाकर रचा इतिहास

इंटरनेशनल क्रिकेट में छक्कों लगाने की बात हो तो फिर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का नाम सबसे पहले आता है. बीते कुछ सालों में रोहित ने छक्कों के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है. यही वजह है कि उन्हे ‘हिटमैन’ के नाम से जाना जाता है. लेकिन अब इंटरनेशनल क्रिकेट में एक ऐसे बल्लेबाज़ की एंट्री हो चुकी है. जो छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा से भी आगे हैं. इस बल्लेबाज का नाम है मुहम्मद वसीम (Muhammad Waseem), जो कि यूएई के सलामी बल्लेबाज़ हैं.


  • क्रिकेट जगत के नये सिक्सर किंग बने यूएई के मुहम्मद वसीम
  • वसीम ने 2023 में 101 छक्के लगाकर रचा इतिहास
  • 2023 में रोहित ने 80 छक्के लगाए हैं

Muhammad Waseem ने रोहित शर्मा को पछाड़ा

पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के एक साल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम पर दर्ज था, जिसे अब यूनाइटेड अरब अमीरात के मुहम्मद वसीम ने अपने नाम कर लिया है. रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ने के साथ वसीम ने एक ऐसा भी खास रिकॉर्ड बनाया, जो अब तक कोई नहीं कर सका. दरअसल, यूएई के वसीम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के एक साल में 100 या उससे ज़्यादा छक्के लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने. इससे पहले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के एक साल में 80 से ज़्यादा छक्के किसी बल्लेबाज़ नहीं लगाए थे, 80 छक्के लगाने का रिकॉर्ड रोहित शर्मा का था, जो अब धवस्त हो गया.

पिछले साल यानी 2023 में मुहम्मद वसीम ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 101 छक्के लगाए, जबकि 80 छक्के लगाने वाले रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर रहे. वसीम ने 2023 में टी20 और वनडे क्रिकेट खेला. वहीं, भारतीय कप्तान ने 2023 में वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेला. रोहित ने 2023 में कोई भी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नहीं खेला.

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के एक साल में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज़

  • 101 छक्के 2023 में- मुहम्मद वसीम (यूएई)
  • 80 छक्के 2023 में- रोहित शर्मा (भारत)
  • 78 छक्के 2019 में- रोहित शर्मा (भारत)
  • 74 छक्के 2018 में- रोहित शर्मा (भारत)
  • 74 छक्के 2022 में- सूर्यकुमार यादव (भारत).

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f