BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

इंग्लैंड के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, स्टार गेंदबाज हुआ टीम से बाहर

Hasan Ali Ruled out PAK vs SA: लगातार तीन मैच हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. भारत में चल रहे वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम को 5 में से 3 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है. इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का हवाला देते हुए जियो न्यूज की रिपोर्ट में बताया गया है कि तेज गेंदबाज हसन अली को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच से बाहर कर दिया गया है. सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए ये अहम मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा.

बोर्ड ने एक संक्षिप्त बयान में कहा- “तेज गेंदबाज हसन अली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान के मैच के लिए उपलब्ध नहीं होंगे क्योंकि वह बीमार हैं.” पीसीबी ने कहा कि हसन को कल रात बुखार आया था, लेकिन वह अब ठीक हो रहे हैं. हसन को शेष मैचों से पहले पूरी तरह से ठीक होने के लिए आराम दिया जाएगा.

हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि ये आधिकारिक बयान नहीं है, लेकिन जानकार सूत्रों के अनुसार तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम जूनियर हसन अली की जगह ले सकते हैं. नीदरलैंड और श्रीलंका पर जीत के साथ शानदार शुरुआत करने के बाद 1992 के चैंपियन को अफगानिस्तान से करारी हार का सामना करना पड़ा. इससे पहले उसे भारत और ऑस्ट्रेलिया ने हराया था.

हसन अली के विश्व कप प्रदर्शन की बात की जाए तो उन्होंने पिछले 5 मैचों में 8 विकेट चटकाए हैं. जिसमें श्रीलंका के खिलाफ 71 रन देकर 4 विकेट शामिल रहे. चार ग्रुप मैच खेलने के बाद भी पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, लेकिन अब गलती की गुंजाइश बेहद कम है.

 

पाकिस्तान के हरफनमौला खिलाड़ी शादाब खान ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि खराब प्रदर्शन करने वाले साथी मानते हैं कि चमत्कार हो सकता है. कप्तान बाबर आजम के डिप्टी शादाब ने कहा- “यदि आपको विश्वास है, तो चमत्कार होते हैं.”

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f