CRICKET

आंद्रे रसेल की आंधी में उड़ी चेन्नई, निकोलस पूरन ने 19 गेंद खेल मचाई तबाही, डेक्कन ने 6 ओवर में जीता मैच

T10 League 2023: अबुधाबी में खेली जा रही टी10 लीग 2023 (T10 League 2023) में रविवार को भी तीन मैच खेले गए। पहले मुकाबले में मोईन अली की कप्तानी में मोरिसविले सैम्प आर्मी ने दिल्ली बुल्स को 4 विकेट से…

T10 League 2023: अबुधाबी में खेली जा रही टी10 लीग 2023 (T10 League 2023) में रविवार को भी तीन मैच खेले गए। पहले मुकाबले में मोईन अली की कप्तानी में मोरिसविले सैम्प आर्मी ने दिल्ली बुल्स को 4 विकेट से पराजित किया। वहीं दूसरे मैच में डेविड मिलर के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत बांग्ला टाइगर्स ने नॉर्दन वारियर्स को नजदीकी मुकाबले में 2 रन से शिकस्त दी। वहीं रविवार को खेले गये तीसरे और आखिरी मैच में डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने चेन्नई ब्रेव्स को 10 विकेटों से बुरी तरह से रौंद कर जीत दर्ज की।

Bangla Tigers vs Northern Warriors, 16th Match

रविवार को शेख जायद स्टेडियम में खेले गये दूसरे मैच (Bangla Tigers vs Northern Warriors, 16th Match) में बांग्ला टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 137 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए डेविड मिलर ने 24 गेंद पर 4 चौके और 03 छक्के जड़ते हुए 50 रनों की धुआंधार पारी खेली। वहीं जॉर्डन कॉक्स ने भी 16 गेंद पर 35 रन बनाए। जवाब में नॉर्दन वारियर्स ने भी कड़ा मुकाबला किया लेकिन 5 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर के खेल में 135 रन ही बना सकी। हजरतुल्लाह जजई ने 20 गेंद पर 5 गगनचुंबी छक्कों की सहायता से 57 रनों की धुआंधार पारी खेली लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।

The Chennai Braves vs Deccan Gladiators, 17th Match

तीसरे मैच (The Chennai Braves vs Deccan Gladiators, 17th Match) में द चेन्नई ब्रेव्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 83 रन ही बना सकी। डेक्कन की तरफ से आंद्रे रसेल ने सिर्फ 12 रन देकर 2 विकेट लिए। इस टार्गेट को डेक्कन ग्लैडिएटर्स ने 6.1 ओवर में ही हासिल कर जीत दर्ज की। टॉम कोहलेर कैडमोर ने 19 गेंद पर 3 छक्के और 5 चौके जड़ते हुए नाबाद 44 और कप्तान निकोलस पूरन ने 19 गेंद पर नाबाद 3 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 35 रनों की पारी खेली।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *