BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को रौंदा, गोल्ड के लिए भारत से होगी टक्कर, जादरान-नायब ने जबड़े से छीनी जीत

Asian Games Mens T20I 2023: पाकिस्तान को दूसरे सेमीफाइनल में रौंदकर अफगानिस्तान पुरुष क्रिकेट टीम एशियन गेम्स 2023 के फाइनल में पहुंच गई है. सेमीफाइनल में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को चार विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया. एशियन गेम में फाइनल में अब भारत और अफगानिस्तान की टक्कर होगी.

Pingfeng Campus Cricket Field, Hangzhou मैदान में खेले गये दूसरे सेमीफाइनल में अफगान टीम को जीत के लिए 116 रन का लक्ष्य मिला. अफगानिस्तान ने लक्ष्य को नूर अली जादरान और कप्तान गुलबदीन नईब के दमदार पारियों के दम पर आसानी से अर्जित कर लिया. अफगानिस्तान तीसरे नंबर के बल्लेबाज जादरान ने 39 तो नईब ने नाबाद 26 रन बनाए.

इससे पहले सेमीफाइनल (Pakistan vs Afghanistan, Semi Final 2) में पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तानी टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी. पहले खेलते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम महज 115 रन पर ऑलआउट हो गई. पाक की तरफ से ओपनर ओमैर यूसुफ ने सबसे ज्यादा 24 रन का योगदान दिया. अफगानिस्तान की ओर से फरीद अहमद सबसे कामयाब गेंदबाज रहे. फरीद अहमद ने तीन ओवर में 15 रन देकर सबसे अधिक तीन विकेट लिए. कैस अहमद और जहीर खान ने दो-दो विकेट हासिल किए.

अफगानिस्तान के कप्तान गुलबदीन नईब ने टॉस जीतकर पहले पाकिस्तान को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. पाक की पारी के दूसरे ओवर में अफगान गेंदबाज शराफुद्दीन अशरफ ने 15 रन लुटाए. इसमें आठ रन बाय के रूप में आये. अगले ओवर में पाक के ओपनर मिर्जा बेग चार रन बनाकर रन आउट हो गए. रोहैल नज़ीर और यूसुफ ने मिलकर टीम को 49 रन पहुंचाया. हालांकि इसके बाद पाकिस्तान की पारी पत्तों की तरह ढह गई. 75 रन तक छह विकेट गिर गये. हैदर अली (2), कासिम अकरम (9), खुशदिल शाह (8) सस्त में आउट हो गये. अराफात मिन्हास (13) और आमिर जमाल (14) ने मिलकर टीम को किसी तरह 100 के पार पहुंचाया.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगान टीम की शुरुआत खराब रही. सलामी बल्लेबाज सदीकुल्लाह अटल (5) और मोहम्मद शहजाद (9) जल्दी पवेलियन लौट गये. वहीं शाहिदुल्लाह खाता तक नहीं खोल सके. 35 पर तीन विकेट गिरने के बाद नूर अली जादरान ने एक अफगानिस्तान के एक छोर को थामा. नूर अली जादरान ने अफसर जजाई के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 36 रन की साझेदारी की. दोनों मिलकर टीम को 71 रन तक ले गए. नूर अली जादरान ने 33 गेंद में चार चौकों व दो छक्कों से 39 रन बनाए. जजाई ने 21 गेंद में 13 रन की पारी खेली.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f