BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
Uncategorized

Asian Games 2023: टीम इंडिया ने क्रिकेट में जीता गोल्ड, जानें कैसे बिना खेले ही मिल गया मेडल

Asian Games 2023, IND vs AFG: एशियन गेम्स में पुरुष भारतीय क्रिकेट टीम ने गोल्ड अपने नाम कर लिया है. बारिश के चलते भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला रद्द हो गया. रैंकिंग ज़्यादा होने के चलते भारत को विजयी घोषित किया गया. भारतीय दल ने एक और गोल्ड अपने खाते में जोड़ लिया है. बारिश ने मैच में खलल डाली और मुकाबला पूरा नहीं हो सका.

बारिस के चलते रद्द हुआ मैच

हांगझाऊ के पिंगफेंग कैंपस क्रिकेट स्टेडियमम में खेले गए मैच में भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाज़ी चुनी थी. बल्लेबाज़ी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने 18.2 ओवर तक 5 विकेट पर 112 रन स्कोर कर लिए थे. इसके बाद बारिश ने खलल डाली और मैच आगे नहीं बढ़ सका. अफगानिस्तान के लिए शुरुआत बिल्कुल भी अच्छी नहीं हुई थी. टीम ने दूसरे ओवर में 5 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया था. ओपनर जुबैद अकबरी 5 रन बनाकर आउट हुए.

इसके बाद तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर अफगानिस्तान ने दूसरा विकेट मोहम्मद शहजाद (4) के रूप में गंवाया. अभी टीम इस विकेट से उबर नहीं सकी थी कि टीम ने तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर नूर अली जादरान के रूप में तीसरा विकेट खो दिया. जादरान महज़ 1 रन बनाकर पवेलियन लौटे. हालांकि फिर कुछ देर अफगानिस्तान ने विकेट बचाए लेकिन 10वें ओवर की चौथी गेंद पर अफसर जजई (15) चलते बने. फिर टीम ने पांचवां विकेट 11वें ओवरी की आखिरी गेंद पर करीम जनत (1) के रूप में खोया.

इसके बाद शाहिदुल्लाह कमाल और कप्तान गुलबदीन नायब के बीच छठे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी हो रही थी, लेकिन बारिश ने मैच को रोक दिया. दोनों ने छठे विकेट के लिए 60* (45) रन जोड़ लिए थे. इस दौरान शाहिदुल्लाह कमाल ने 49* (43) और कप्तान ने 27* (24) रन स्कोर कर लिए थे.

इस दौरान भारत की ओर से अच्छी गेंदबाज़ी देखने को मिली. टीम के लिए अर्शदीप सिंह, शाहबाज अहमद, रवि बिश्नोई और शिवम दुबे ने 1-1 विकेट चटकाया. इस दौरान बिश्नोई की इकॉनमी सबसे शानदार रही. उन्होंने 4 ओवर में महज़ 3 की इकॉनमी से 12 रन खर्चे.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f