CRICKET

जीते के जोश में Avesh Khan खोए होश, भारी पड़ा जमीन पर हेलमेट मारना, BCCI ने दी तगड़ी सज़ा

आवेश खान (Avesh Khan) जोश-जोश में अपना हेलमेट मैदान पर दे मारा. आवेश को अब इस तरह से जश्न बनाना भारी पड़ गया है क्योंकि उन्हें

लखनऊ सुपर जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (LSG vs RCB) के बीच आईपीएल 2023 के 15वें मैच का फैसला अंतिम गेंद पर जाकर हुआ. लखनऊ ने मैच की आखिरी बॉल पर बैंगलोर को 1 विकेट से हरा दिया. जीत के बाद लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाड़ी आवेश खान (Avesh Khan) जोश-जोश में अपना हेलमेट मैदान पर दे मारा. आवेश को अब इस तरह से जश्न बनाना भारी पड़ गया है क्योंकि उन्हें इसके लिए कड़ी फटकार लगाई गई है.

Avesh Khan पर लगा जुर्माना

बीसीसीआई ने बयान जारी कर कहा,  आवेश खान (Avesh Khan) पर आईपीएल के कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार लेवल 1 के अपराध 2.2 के तहत दोषी पाया गया है. उन्होंने गलती स्वीकार कर ली है.’ आवेश खान को अपनी गलती के लिए फटकार मिली है.

लेवल 1 में खिलाड़ी पर मैच फीस का 50 फीसदी तक जुर्माना लग सकता है. बयान में आगे कहा गया है कि लेवल 1 के नियम में मैच रेफरी का फैसला आखिरी होता है और उसे मानना ही होता है.

इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर भी स्लो ओवर रेट की वजह से 12 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है. बोर्ड की ओर से कहा गया है, ‘यह आईपीएल के नियमों के तहत स्लो ओवर रेट की टीम की ओर से इस सीजन की पहली गलती है, इसी वजह से कप्तान फाफ डुप्लेसिस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

मैच की बात करें तो बैंगलोर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 212 रन का स्कोर बनाया, जिसे लखनऊ ने अंतिम गेंद पर 1 विकेट शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. आईपीएल के इतिहास में लखनऊ का यह अब तक का सबसे बड़ा लीग का कुल चौथा बड़ा रन चेज है.

मैच में हर्षल पटेल के आखिरी ओवर में लखनऊ को सिर्फ पांच रन चाहिए थे. उनके हाथ में तीन विकेट थे. ऐसे वक्त पर बैंगलोर के लिए उम्मीद कम थी लेकिन हर्षल पटेल ने इस ओवर को और मैच को रोमांचक बनाने की पूरी कोशिश की. ओवर की अंतिम गेंद आवेश के बल्ले पर नहीं आई. लेकिन उन्होंने दौड़ कर लेग-बाई के रूप में आखिरी रन पूरा कर लिया.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *