BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

आवेश खान-वुड आग उगलती गेंदों में उड़ी दिल्ली, मेयर्स ने की छक्कों की बारिश, वॉर्नर की तूफानी फिफ्टी बेकार

Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, 3rd Match:आईपीएल 2023 के तीसरे मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 50 से शिकस्त दी। लखनऊ के द्वारा दिए गये 194 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने मार्क वुड व आवेश खान की घातक गेंदबाजी के सामने घुटने टेक दिए।

लखनऊ के तेज गेंदबाज मार्क वुड इस सीजन में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बने। लीग के तीसरे मैच में वुड ने अपने 4 ओवर में मात्र 14 दिए। मैच में वुड को दमदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवॉर्ड दिया गया। मैच में दिल्ली की ओर से कप्तान डेविड वॉर्नर सबसे ज्यादा 56 रन का योगदान दिया।

इससे पहले लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी, इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

केएल राहुल की कप्तानी में पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने मैच (Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, 3rd Match) में 20 ओवर में 193 रन का स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने तूफानी पारी खेली। सलामी बल्लेबाज मेयर्स ने 38 गेंद पर 73 रन बनाए, जिसमें 2 चौके और 7 छक्के शामिल हैं।

वहीं अंत में निकोलस पूरन ने 36 रनों की धमाकेदार पारी खेली, फिर आयुष बदोनी ने 7 गेंद पर 18 रन बनाकर टीम को 193 रन तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया। लखनऊ की तरफ से आवेश खान ने दो विकेट लिए तो वहीं दिल्ली की तरफ से खलील अहमद ने भी कमाल की गेंदबाजी करते हुए दो विकेट चटकाए|

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f