BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

Shah rukh Khan की फैन निकली Sara Tendulkar लंदन में दोस्तों संग देखी Pathaan

Sara Tendulkar Watch Shah rukh Khan Pathan: बॉलीवुड के दिग्गज स्टार शाहरुख खान की फिल्म पठान चर्चा में है. पठान फिल्म को जहां एक ओर बायकॉट करने की अपील की जा रही थी, वहीं दूसरी ओर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. हाल ही में क्रिकेट के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर भी पठान मूवी देखने थिएटर पहुंची. उन्होंने मूवी देखने के दौरान अपना रिएक्शन सोशल मीडिया पर शेयर किया. रिपोर्ट्स के मुताबिक सारा अभी लंदन में हैं.

Sara Tendulkar ने देखी Pathaan

सारा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वे अपनी तस्वीरों की वजह से काफी पसंद की जाती हैं. सारा ने अपने ऑफीशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पठान फिल्म देखने के दौरान एक फोटो शेयर की. इसमें वे अपनी दोस्तों के साथ नजर आ रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक वे लंदन में हैं. सारा शाहरुख की फिल्म पठान को इन्जॉय करती हुई दिखाई दे रही हैं. उनकी तस्वीरों पर फैंस का कई तरह का रिएक्शन देखने को मिलता है. सारा की काफी तारीफ की जाती है.

शाहरुख खान (Shah rukh Khan), दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म पठान (pathaan) काफी चर्चा में है. मूवी ने दो दिनों के अंदर ही वर्ल्ड वाइड करीब 200 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इस फिल्म का बजट करीब 250 करोड़ रुपये था. शाहरुख की फिल्म रिलीज होने से पहले ही विवादों में आ गई थी. इस फिल्म के गाने ‘बेशर्म रंग’ को लेकर काफी विवाद हुआ और इसके बाद मूवी को बायकॉट करने की अपील की जा रही थी. लेकिन शाहरुख के फैंस ने उनका भरपूर सपोर्ट किया. इसी वजह से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के रिकॉर्ड तोड़ दिए.

यशराज फिल्म के बैनर तले बनी फिल्म को सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है और इसे आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. इस फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये था. लेकिन फिल्म महज दो दिनों के अंदर करीब 200 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f