BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

Virat Kohli: जानें किन गाड़ियों में उड़ान भरते हैं विराट, कौन सी दमदार गाड़ियां हैं उनके पास

Virat Kohli: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली खेल के मैदान पर और मैदान से बाहर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. विराट का अंदाज है ही ऐसा कि वह खबरों से बचकर नहीं रह सकते. मैदान के बाहर विराट सबसे ज्यादा समय अपनी गाड़ियों के साथ ही बिताते हैं. धौनी की तरह ही विराट को भी गाड़ियों का शौक है. आइए जानते हैं युवा कप्तान विराट कोहली के गैराज में कौन-कौन सी गाड़ियां हैं और क्या हैं इनकी खासियत-

Virat Kohli Car collection

ऑडी आर8 वी10 विराट कोहली (Virat Kohli) को गाड़ियों का शौक है, ये तो जगजाहिर है, लेकिन उन्हें ऑडी कार खास प्रभावित करती है. शायद यही वजह है कि उनके पास 2.6 करोड़ की कीमत वाली Audi R8 V10 है. अक्सर विराट ऑडी कार के नए मॉडल को अपने गैराज में शामिल करते हैं.

Virat Kohli Car collection

ऑडी RS6 यह कार ऑडी RS6 सेडान का परफॉर्मेंस एडिशन है. यह कार महज 5 सेकंड में 100‍ किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड पकड़ सकती है. इसकी कीमत 95 लाख रुपये है. मैदान पर तेजी से खलेने वाले विराट को तेज गाड़ियां भी बेहद प्रभावित करती हैं.

लेम्बोर्गिनी जिस तरह विराट कोहली (Virat Kohli) बेहद स्टाइलिस्ट क्रिकेटर हैं उन्हें कार भी लग्जरी पसंद आती हैं, तभी तो विराट के पास सबसे महंगी कार लेम्बोर्गिनी है. इस कार की कीमत 4 करोड़ रुपए है. इस कार को विराट खुद ड्राइव करना पसंद करते हैं.

Virat Kohli Car collection

ऑडी आर8 वी10 एलएमएक्‍स क्रिकेट फील्ड में अपने दमदार प्रदर्शन के लिए जाने-जाने वाले विराट कोहली को लग्जरी और बेहद खास लुक वाली कारों का शौक है. ऑडी आर8 वी10 एलएमएक्‍स इसकी कीमत करीब 3 करोड़ रुपये है. हाल ही में विराट ने इसे खरीदा है.

लैंड रोवर विराट कोहली (Virat Kohli) अलग अंदाज में बल्लेबाजी करते हैं, उसी तरह उनके पास लैंड रोवर जैसी खूबसूरत कार भी है इस कार की कीमत 62 लाख रुपए है.

Virat Kohli Car collection

कोहली के पास काफी अच्छी और लग्जरी कारें हैं. लेकिन थाने में उनकी एक ऑडी कार खराब हालत में खड़ी है. हालांकि कोहली कार के पहले मालिक थे, लेकिन अब वह नहीं रहे और उनकी कार महाराष्ट्र के एक थाने में खड़ी है. आपको बता दें कि यह पूरा मामला क्या है?

विराट कोहली को नई और पुरानी कारों के अपग्रेड मॉडल तोहफे में मिलते रहते हैं. इसके अलावा वह खुद भी कार खरीदते रहते हैं. ऐसे में नई आने पर पुरानी कार को भी बेचना पड़ता है. इसलिए उन्होंने 2016 में पुरानी ऑडी R8 को बेच दिया. विराट की यही कार महाराष्ट्र के एक थाने में बेकार पड़ी है.

Virat Kohli Car collection

कार पुरानी पीढ़ी की Audi R8 है, जो 2012 में कोहली के पास थी. आधिकारिक रिकॉर्ड के मुताबिक, कोहली ने 2016 में इसे सागर ठक्कर को एक ब्रोकर के जरिए 2.5 करोड़ रुपए में बेचा था.

बाद में पता चला कि सागर ठक्कर के खिलाफ एक आपराधिक मामला दर्ज किया गया था, जिसकी पुलिस को तलाश थी. उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट के तौर पर विराट कोहली की Audi R8 खरीदी थी. सागर ठक्कर द्वारा विराट कोहली की कार खरीदे जाने की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और उसे गिरफ्तार कर लिया.

Virat Kohli Car collection

सागर ठक्कर का नाम एक बड़े घोटाले में शामिल था. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और सारी संपत्ति और कार जब्त कर ली. यही वजह है कि कभी विराट कोहली के गैराज में खड़ा करोड़ों का यह ODR8 अब थाने में बदहाल स्थिति में पड़ा हुआ है. हालांकि, यह कार की लेटेस्ट तस्वीर नहीं है. यह कार कहां की है फिलहाल इसका पता नहीं चल पाया है.

कभी किराए के छोटे से घर में रहते थे Virat Kohli, परिवार संग यहां देखें अनदेखी तस्वीरे

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f