BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

66666666… रोहित ने 36 महीने बाद ठोका शतक, गिल ने इस साल तीसरी सेंचुरी बनाई, इंदौर में आया रनों का तूफान

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज़ का तीसरा मैच इंदौर में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया. टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मजबूत आधारशिला रखी. दोनो सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubhman Gill) ने शतकीय पारी खेली. रोहित ने करीब तीन साल बाद शतक बनाया.

Rohit Sharma ने 36 महीने बाद ठोका शतक

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने शुभमन गिल (Shubhman Gill) के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 26.1 ओवर में 212 रन की साझेदारी की. इस दौरान रोहित शर्मा 85 गेंदों पर 101 रन बनाकर आउट हुए. रोहित ने 36 महीने बाद वनडे में शतकीय पारी खेली. उन्होने 83 गेदों पर अपना शतक पूरा किया. इस पारी में उन्होने 9 चौके और 6 छक्के लगाए. रोहित ने आखिरी बार 23 जनवरी 2020 में शतक बनाया था.

कप्तान रोहित शर्मा 30वां वनडे शतक पूरा करने के बाद आउट हुए. उन्हें माइकल ब्रेसवेल ने बोल्ड कर दिया। रोहित ने गिल के साथ 157 गेंदों पर 212 रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप की.

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में बतौर फुलटाइम ओपनर 10 साल पूरे कर लिए हैं. वे पारी की शुरुआत करते हुए 55.93 के एवरेज और 92.71 के स्ट्राइक रेट से 7663 रन बना चुके हैं.

Shubhman Gill ने ठोका चौथा शतक

शुभमन गिल जबरदस्त फॉर्म में नजर में आ रहे हैं. उन्होने इस साल तीसरा शतक बनाया. गिल ने केवल 78 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया. इस सीरीज़ के पहले मैच में उन्होने दोहरा शतक बनाया था. गिल का यह चौथा वनडे शतक है. गिल 112 रन बनाकर आउट हुए. उन्होने अपनी पाीर में 13 चौके और 5 छक्के लगाए.

दोनों की प्लेइंग-11
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, कुलदीप यादव और यजुवेंद्र चहल.

न्यूजीलैंड: ड्वेन कॉन्वे, फिन एलेन, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लॉथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, लोकी फर्ग्युसन, जैकब डफी, मिचेल सेंटनर और ब्लेयर टेकनर।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f