Home SPORTS CRICKET IPL इतिहास में पहली बार लगे 1000 छक्के, जानिए 15 सालों में किस टीम ने कितने छक्के लगाए

IPL इतिहास में पहली बार लगे 1000 छक्के, जानिए 15 सालों में किस टीम ने कितने छक्के लगाए

0
IPL इतिहास में पहली बार लगे 1000 छक्के, जानिए 15 सालों में किस टीम ने कितने छक्के लगाए

रविवार को आईपीएल 2022 का आखिरी लीग मुकाबला खेला गया. इस मैच में पंजाब किंग्स औऱ सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आमने सामने थी. मैच में पंजाब के लियाम लिविंगस्टोन ने एक ऐसा छक्का लगाया जिसने इतिहास रच दिया.

लिविंगस्टोन ने यह छक्का 15वें ओवर की चौथी गेंद पर हैदराबाद के तेज गेंदबाज रोमारियो शेफर्ड पर लगाया. 97 मीटर लम्बे इस छक्के के साथ ही आईपीएल 2022 में 1000 छक्को पूरे हो गए. यह पहला मौका है जब आईपीएल के किसी सीजन में एक हज़ार छक्के लगे हों.

IPL 2022 सीजन में अभी तक कुल 1001 छक्के लग चुके हैं, जो आईपीएल के किसी भी सीजन में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है. इससे पहले IPL 2018 सीजन में कुल 872 छक्के लगे थे, लेकिन IPL 2022 सीजन में ये रिकॉर्ड ध्वस्त हो गया है.

YearSixesMatches
200862259
200950659
201058560
201163974
201273176
201367276
201471460
201569260
201663860
201770560
201887260
201978460
202073460
202168760
Total9581884

सबसे ज्यादा छक्के मुम्बई के नाम
आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के मुम्बई इंडियंस के बल्लेबाजों ने लगाए हैं. मुम्बई के बल्लेबाज 231 मैचों में 1408 छक्के लगा चुके हैं. दूसरा नम्बर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का है. जिसकी तरफ से 225 मैचों में 1361 छक्के लगे हैं.

S. No.TeamSixesMatches
1Mumbai Indians1408231
2Royal Challengers Bangalore1361225
3Kings XI Punjab1276218
4Chennai Super Kings1269209
5Kolkata Knight Riders1226223
6Delhi Capitals1146224
7Rajasthan Royals990189
8Sunrisers Hyderabad776152

2022 में राजस्थान सबसे आगे
मौजूदा सीजन में सबसे छक्के राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने लगाए हैं. राजस्थान के खिलाड़ी 14 मैचों में 116 छक्के जड़ चुके हैं. वहीं दूसरे स्थान पर 14 मैंचों में 113 छक्कों के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स के बल्लेबाज हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here