CRICKET

BCCI ने की Rinku Singh पर पैसों की बारिश, वेंकटेश अय्यर हुए मालामाल, विजय शंकर को मिले एक करोड़

केकेआर के लिए आखिरी ओवर में मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल

Rinku Singh : भारत का महाकुंभ कहां जाने वाला आईपीएल 13वां मुकाबला गुजरात के अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाईट राइडर्स के बीच खेला गया. इस मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने 205 का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था.

रनों का पीछा करते हुए कोलकाता की शुरुआत अच्छी नहीं रही शुरुआती 4 ओवरों में दो विकेट गंवाते हुए 28 रन ही बनाए, शुरुआती पारी को देखते हुए किसी को भी नहीं लग रहा था कि कोलकाता यह मैच जीत सकती है लेकिन आखिर में वह हुआ जो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था.

Rinku Singh के तूफान से जीता कोलकाता

केकेआर के लिए आखिरी ओवर में मध्यक्रम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने विपक्षी टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल को अपना निशाना बनाया और उनके ओवर में लगातार पांच छक्के जड़ते हुए केकेआर को जीत दिला दी.

रिंकू (Rinku Singh) ने 19वें ओवर में एक छक्का और एक चौका लगाया, फिर भी आखिरी ओवर में केकेआर को जीत के लिए 29 रन बनाने थे,  20वें की पहली गेंद पर उमेश यादव ने एक रन लिया.

ओवर की दूसरी गेंद को रिंकू  ने लॉन्ग ऑफ़ पर छक्का लगाया, उसके बाद इस ओवर का दूसरा छक्का स्क्वायर लेग पर बाउंड्री के बाहर भेजा, तीसरा छक्का लॉन्ग ऑफ़ के बाहर, चौथा छक्का लॉन्ग ऑन पर मारा और आख़िरी गेंद को फिर लॉन्ग ऑन के बाहर छक्के के लिए भेज कर

केकेआर को जीत दिला दी.

रिंकू ने इस मैच में गजब की बल्लेबाजी करते हुए कुल कुल 21 गेंदों का सामना किया, इस बीच उनके बल्ले से 228.57 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 48 रन निकले, मैच के दौरान उनके बल्ले से 1 चौका, 6 छक्के निकले.

He received the Player of the Match award for his heroic

TIAGO.ev Electric Striker, Dream11 GameChanger & RuPay On-The-Go 4s of the match award winners.

 

 

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *