BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, तोड़ा ऑस्ट्रेलिया का 13 साल पुराना रिकॉर्ड, देखें रिकॉर्ड लिस्ट

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला (New Zealand vs India, 2nd T20I) माउंट मौंगानुई के बे ओवल में खेला गया। मैच में न्यूजीलैंड के कैप्टन केन विलियमसन ने टॉस जीतकर भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।

ImageNew Zealand vs India, 2nd T20I  मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार के शतक के चलते न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने हैट्रिक ली। इसके जवाब में कीवी टीम 18.5 ओवर में 126 रन ही बना पाई और मुकाबला 65 रन से हार गई।

New Zealand vs India, 2nd T20I मैच में उतरते ही टीम इंडिया एक साल में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली टीम बन गई है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 13 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। बता दें कि साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया ने 61 इंटरनेशनल मैच खेले थे। उस साल कंगारू टीम ने 13 टेस्ट, 39 वनडे और 9 टी20 मुकाबले खेले थे। अब भारत ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है।

2022 में टीम इंडिया का ये 62वां इंटरनेशनल मैच हैं। इन 62 मैचों में 5 टेस्ट, 18 वनडे और 39 टी20 शामिल हैं। बता दें कि 62 से में भारत ने 42 मैच जीते और 18 गंवा दिए। एक मैच बेनतीजा रहा था। इस रिकॉर्ड लिस्ट में तीसरे पायदान पर श्रीलंकाई टीम काबिज है, जिन्होंने 2017 में 57 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले थे।

एक साल में सर्वाधिक इंटरनेशनल मैच खेलने वाली टीमों की लिस्ट:

भारत- 62 मैच, साल 2022
ऑस्ट्रेलिया- 61 मैच, साल 2009
श्रीलंका- 57 मैच, साल 2017
भारत- 55 मैच, साल 2007
श्रीलंका- 54 मैच, साल 2012
पाकिस्तान- 54 मैच, साल 2013
भारत- 53 मैच, साल 1999
पाकिस्तान- 53 मैच, साल 2000
इंग्लैंड- 53 मैच, साल 2007
भारत- 53 मैच, साल 2017

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f