CRICKET

सैमसन-अय्यर के तूफ़ान से दहला अफ्रीका, हुई पैसों की बारिश, आखिरी ओवर में हारा भारत, टूटे कई महारिकॉर्ड

thefocuslive 1 min read
सैमसन-अय्यर के तूफ़ान से दहला अफ्रीका, हुई पैसों की बारिश, आखिरी ओवर में हारा भारत, टूटे कई महारिकॉर्ड

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच लखनऊ में खेला गया। मैच में भारतीय कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत के सामने 250 रन का लक्ष्य रखा।

Imageजवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया 40 ओवर में आठ विकेट पर 240 रन ही बना सकी। बारिश की वजह से यह मैच 40-40 ओवर का हुआ। टीम इंडिया की तरफ से संजू सैमसन ने 63 गेंदों में सबसे ज्यादा 86 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं, उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने 50 रन बनाए।

Imageटॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 40 ओवर में 4 विकेट खोने के बाद 249 रन बनाए।

imageमेहमानों की तरफ से डेविड मिलर ने 75 और हेनरिच क्लासेन ने 74 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने 48 रनों का योगदान दिया।

Imageजबकि जानेमन मलान ने 22 रन बनाए। कप्तान टेंबा बावुमा का बल्ला टी20 के बाद वनडे में भी नहीं चला और वे महज 8 रन बनाकर आउट हो गए। इसके अलावा एडेन मारक्रम अपना खाता नहीं खोल पाए।

Imageसाउथ अफ्रीका के लिए डेविड मिलर और हेनरिच क्लासेन ने पांचवें विकेट के लिए 106 गेंदों में 139 रनों की नाबाद पार्टनरशिप की। मिलर ने वनडे करियर का 18वां अर्धशतक जड़ते हुए 63 बॉल में 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 75 रनों की पारी खेली। वहीं 64 गेंदों में 74 रनों की पारी खेलने वाले क्लासेन ने वनडे का चौथा पचासा लगाया। उनकी इस पारी से 6 चौके और 2 छक्के देखने को मिले।

Imageइसके पहले 48 रनों की पारी खेलने वाले सलामी बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने जानेमन मलान के साथ पहले विकेट के लिए 49 और क्लासेन के साथ चौथे विकेट के लिए 39 रन जोड़े।

Imageभारत की ओर से तेज गेंदबाज शार्दूल ठाकुर सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने 8 ओवर में 35 रन देने के बाद 2 विकेट लिए। वहीं अपना पहला वनडे खेल रहे रवि बिश्नोई ने डिकॉक के रूप में 50 ओवर के फॉर्मेट में अपना पहला विकेट झटका। इसके अलावा एक विकेट बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव के खाते में गया।

thefocuslive
thefocuslive

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *