CRICKET

सेमीफाइनल हारकर भी टीम इंडिया ने रचा इतिहास, की पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी, बनी पहली ऐसी टीम

नॉक आउट स्टेज में चोक कर जाना साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड तक ही सीमित नहीं है बल्कि टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी कुछ ही ऐसा ही रहा है. ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने…

नॉक आउट स्टेज में चोक कर जाना साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड तक ही सीमित नहीं है बल्कि टीम इंडिया का रिकॉर्ड भी कुछ ही ऐसा ही रहा है. ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 विश्वकप के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया.\

टी20 वर्ल्डकप में यह तीसरा मौका है जब भारतीय टीम नॉक आउट स्टेज में मैच हारी है. इससे पहले 2014 में फाइनल और 2016 में सेमीफाइनल में शिकस्त खा चुकी है.

टीम इंडिया की बात की जाये तो वह वर्ष 2011 के बाद सबसे ज्यादा नॉक आउट मुकाबले खेलने वाली टीम बन गयी है.  2013 के बाद भारत ने ICC के 8 मेगा टूर्नामेंट में 10 नॉक आउट मुकाबले खेले. अन्य कोई टीम इस मामले में टीम इंडिया से पीछे हैं. हालांकि टीम इंडिया अहम् मौकों पर आकर चूक जाती है.

इंटरनेशनल क्रिकेट में यू तो चोकर्स का टैग साउथ अफ्रीका पर लगा हुआ है. लेकिन बड़े टूर्नामेंट में बड़े मौके पर मैच गवांने में टीम इंडिया भी कम नहीं है. साल 2014 के बाद से टीम इंडिया एक भी सेमीफाइनल और फाइनल नहीं जीता है. इसमें चैंम्पियन ट्रॉफी, टी20 विश्वकप और टेस्ट चैंम्पियनशिप का फाइनल मुकाबला शामिल है.

भारतीय टीम अब तक आईसीसी इवेंट में 17 बार नॉक स्टेज तक पहुंची है. इसमें 5 बार टीम इंडिया विजेता रही है. जिसमें 2 वनडे विश्वकप, एक टी20 विश्वकप और 2 चैंम्पियन ट्रॉफी शामिल हैं. वहीं 12 दफा टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

भारत के अलावा पाकिस्तान 12 और इंग्लैंड 11 बार नॉक आउट स्टेज से बाहर हुआ है. इस मामले में न्यूजीलैंड सबसे आगे है. कीवी टीम 14 बार ऐसे मौके पर चोक करती नजर आई है. टीम इंडिया ने सबसे ज्यादा बार नॉक आउट स्टेज से बाहर होने के मामले में पाक की बराबरी कर ली है. यहां देखिए पूरी लिस्ट-

नॉक आउट स्टेज पर सर्वाधिक मैच हारने वाली टीमें
14, न्यूजीलैंड (4 फाइनल, 10 सेमीफाइनल)
12, भारत (5 फाइनल, 7 सेमीफाइनल)
12, पाकिस्तान (2 फाइनल, 10 सेमीफाइनल)
11, इंग्लैड (6 फाइनल, 5 सेमीफाइनल)
9, साउथ अफ्रीका (9 सेमीफाइनल)
8, श्रीलंका (4 फाइनल, 4 सेमीफाइनल)
8, ऑस्ट्रेलिया (3 फाइनल, 5 सेमीफाइनल)
6, वेस्टइंडीज (3 फाइनल, 3 सेमीफाइनल)

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *