CRICKET

साउथ अफ्रीका वर्ल्डकप से बाहर, NED ने रौंदा, भारत सेमीफाइनल में, पाक को मिली बड़ी खुशी

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में बड़े उलटफेर का सिलसिला जारी है. रविवार को एक अहम मुकाबले में नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 13 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. इस हार के साथ ही साउथ अफ्रीका की…

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में बड़े उलटफेर का सिलसिला जारी है. रविवार को एक अहम मुकाबले में नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 13 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. इस हार के साथ ही साउथ अफ्रीका की टी20 विश्वकप से छुट्टी हो गई.

नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 158 रन बनाए. इसके जवाब में प्रोटियाई टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी.

नीदरलैंड के लिए मयबर्ग और मैक्स ओडॉड ने सधी हुई शुरूआत करते हुए पहले विकेट के लिए 58 रन जोड़े. मयबर्ग ने 30 गेंदों पर 37 और मैक्स ने 31 गेंदों पर 29 रन बनाए. इसके बाद टॉम कूपर ने 19 गेंदों पर 2 चौके और 2 छक्के लगाकर 35 रन बनाए. आखिर में एकरमैन ने 3 चौके और 2 छक्के लगाकर 26 गेंदों पर 41 रन ठोके.

साउथ अफ्रीका के लिए दो विकेट केशव महाराज ने लिए. वहीं एक-एक विकेट नोर्त्जे और मॉर्कम को मिला.

लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका 8 विकेट खोकर 145 रन ही बना सकी. डीकॉक 13, बउमा 20, रूसो 25 और कालसन ने 21 रन बनाए. साउथ अफ्रीका ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गवाएं. हांलकी, एक समय टीम को स्कोर 12 ओवर में 90 रन था. लेकिन इसके बाद मैच में नीदरलैंड ने अपनी पकड़ बना ली.

नीदरलैंड के लिए ब्रैडन ग्लोवर ने तीन विकेट लिए. कालासेन और बास डीलीड्स ने दो-दो विकेट लिए. एक विकेट मेकेरेन को मिला.

Image

प्वाइंट टेबल की स्थिति
साउथ अफ्रीका हार के बाद टी20 वर्ल्डकप से बाहर हो गया है. भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वहीं दूसरी टीम का फैसला पाकिस्तान और बांग्लादेश के मैच से होगा. जो भी टीम यह मैच जीत जाती है वह सेमीफाइनल में पहुंचेगी. रद्द होने पर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर लेगी.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *