BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

सरफराज खान ने फाइनल में 76 गेंद खेल मचाई तबाही, प्रियांक पांचाल शतक के करीब, पुजारा-सूर्या ने कटाई नाक

West Zone vs South Zone, Final: बेंगलुरु (M.Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में खेला जा रहा दलीप ट्रॉफी का फाइनल (Duleep Trohpy Final) मुकाबला अब रोमांचक स्थिति में आ गया है. चौथी पारी में 298 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्ट जोन की तरफ से दूसरी पारी में बल्लेबाजी शानदार खेल का प्रदर्शन किया.

हालांकि टीम के अनुभवी बल्लेबाज पुजारा और सूर्या एक बार फिर फ्लॉप रहे. फाइनल मैच के चौथे दिन के अंत तक वेस्ट जोन की टीम ने साउथ जोन के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 5 विकेट पर 182 रन बना लिए हैं.

वेस्ट जोन की टीम को अंतिम दिन ट्रॉफी अपने नाम करने के लिए 116 रन की और दरकार है. वहीं साउथ जोन को जीत के लिए 5 और विकेट चाहिए. हालांकि पहली पारी में फ्लॉप रहने वाले चेतेश्वर पुजारा, सूर्यकुमार यादव दूसरी पारी में फ्लॉप साबित हुए. हालांकि सरफराज खान ने दूसरी पारी जुझारूपन दिखाते हुए 48 रन बनाए.

चौथे दिन की शुरुआत में साउथ जोन ने अपनी दूसरी 7 विकेट के नुकसान पर 181 रन से आगे बढ़ाना शुरू किया. हालांकि साउथ जोन के टीम ज्यादा आगे नहीं जा सकी और पूरी टीम 230 रन पर सिमट गयी. दूसरी पारी में कप्तान हनुमा विहारी ने साउथ जोन के लिए सबसे अधिक 42 रन नाए. इस तरह से चौथी पारी में वेस्ट जोन को जीत के लिए 298 रनों का लक्ष्य दिया. दूसरी पारी में वेस्ट जोन के लिए सबसे अधिक 5 विकेट धर्मेन्द्रसिंह जडेजा ने हासिल किये.

298 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट जोन की दूसरी पारी का आगाज बेहद शमर्नाक तरीके से हुआ. टीम ने 79 रन के स्कोर तक चार विकेट खो दिए. सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (7), हार्विक देसाई (4), चेतेश्वर पुजारा (15) और सूर्यकुमार यादव (4) ने टीम और फैंस को निराश किया.

इसके बाद सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलने वाले कप्तान प्रियांक पांचाल और सरफराज ने वेस्ट जोन की ढहती पारी को संभाला. हालांकि सरफराज अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके. सरफराज खान ने 76 गेंदों में 5 चौके व एक छक्के से 48 रन की जुझारू पारी खेली. चौथे दिन के अंत तक वेस्ट जोन ने 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बना लिए थे. चौथे दिन कप्तान प्रियांक 205 गेंदों पर 11 चौके से 92 रन बनाकार नाबाद हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f