BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

सनील नरेन के सामने प्लेसिस की टीम ने टेके घुटने, रन को तरसे बल्लेबाज, 5 छक्के जड़ धोनी के चेले ने दिलाई जीत

द हंड्रेड मेंस कंपटीशन 2022 (The Hundred Mens Competition 2022) के 9वें मैच में ओवल इनविसिबल्स ने नॉर्दन सुपरचार्जर्स को 3 विकेटों से मात दी। The Hundred Mens Competition 2022 के नौवें मैच में नॉर्दन सुपरचार्जर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 100 गेंदों पर 7 विकेट के नुकसान पर 157 रन का स्कोर खड़ा किया।

Imageजवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए ओवल इनविसिबल्स ने 97 गेंदों पर 7 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। चेन्नई टीम के लिए खेल चुके सैम करन को उनकी ताबड़तोड़ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब दिया गया।

Imageद हंड्रेड मेंस कंपटीशन 2022 के 9वें मैच में ओवल इनविसिबल्स के कप्तान जेसन रॉय ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्दन सुपरचार्जर्स के लिए एडम लिथ ने धुआंधार पारी खेली। एडम लिथ ने सिर्फ 33 गेंद पर 3 चौके और 8 छक्के की मदद से 79 रन जड़ दिए।

हालांकि उनके अलावा नॉर्दन सुपरचार्जर्स का कोई भी अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। नॉर्दन सुपरचार्जर्स के कप्तान फाफ डू प्लेसी महज 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गये|वहीं नॉर्दन सुपरचार्जर्स के एडम होस ने 13 रन का योगदान दिया। नॉर्दन सुपरचार्जर्स की तरफ से सुनील नारेन ने बेहतरीन गेंदबाजी की और 11 रन देकर 3 विकेट लिए।

सुनील नरेन ने 20 गेंद में 12 गेंद डॉट फेंकते हुए महज 11 रन खर्च किये| जवाब में टार्गेट का पीछा करने उतरी ओवल इनविसिबल्स की शुरूआत काफी लचर रही| ओवल इनविसिबल्स ने सिर्फ 5 रन के स्कोर पर ही दो शुरुआती दो विकेट गँवा दिए। ओवल इनविसिबल्स के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय अपना खाता भी नहीं खोल पाए|

Imageओवल इनविसिबल्स की तरफ से गेंदबाजी करने वाले सुनील नारेन भी सिर्फ 4 ही रन बनाकर आउट हो गये। वहीं ओवल इनविसिबल्स के रिली रोसो ने 9 रन का योगदान दिया। तीन विकेट जल्दी-जल्दी गंवाने के बाद जॉर्डन कॉक्स और सैम करन ने शानदार बल्लेबाजी करके टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

सैम करन ने 39 गेंद पर 60 रन ठोक दिलाई जीत

Imageओवल इनविसिबल्स की तरफ से जॉर्डन कॉक्स ने 29 गेंद पर 48 रनों की पारी खेली| वहीं सैम करन ने 39 गेंद पर 2 चौके और 5 छक्के की मदद से 60 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। टॉम करन 7 गेंद पर 18 रन बनाकर नाबाद रहे। ड्वेन ब्रावो ने नॉर्दन सुपरचार्जर्स के लिए 2 विकेट हासिल किये।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f