CRICKET

शमी जैसी बॉलिंग-सूर्या जैसी बैटिंग, नीता अंबानी ने 20 लाख में खरीदा खतरनाक ऑलराउंडर, टीम को बना चुका चैंपियन

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने IPL 2024 Auction से पहले लगभग एक दर्जन खिलाड़ियों को रिलीज किया था| इनमें ज्यादातर बड़े विदेशी तेज गेंदबाज शामिल थे। इसी वजह से मुंबई इंडियन्स टीम ने दुबई में 19 दिसं…

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने IPL 2024 Auction से पहले लगभग एक दर्जन खिलाड़ियों को रिलीज किया था| इनमें ज्यादातर बड़े विदेशी तेज गेंदबाज शामिल थे। इसी वजह से मुंबई इंडियन्स टीम ने दुबई में 19 दिसंबर को आयोजित हुए ऑक्शन में तेज गेंदबाजों पर काफी पैसा खर्च किया| नीता अंबानी की देखरेख में मुंबई ने कुछ प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा।

मुंबई इंडियंस की टीम ऑक्शन में 17.75 करोड़ की राशि के साथ उतरी थी| मुंबई टीम को 8 स्लॉट भरने थे, जिसमें से 4 विदेशी खिलाडियों के थे। दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएट्जी मुंबई फ्रेंचाइजी की सबसे महंगी खरीद रहे| अफ़्रीकी गेंदबाज को 5 करोड़ की बोली लगाकर पांच बार की चैंपियन मुंबई टीम ने अपने साथ जोड़ा।

वर्ल्ड कप में ही श्रीलंका के लिए नई गेंद से विकेट चटकाने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज दिलशान मधुशंका को भी मुंबई अपने साथ जोड़ने में सफल रही। श्रीलंका के ही तेज गेंदबाज नुवान तुषारा भी आगामी सीजन के लिए टीम का हिस्सा बने| इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को आखिर में खरीद कर टीम से जोड़ा। वहीं कुछ प्रतिभाशाली अनकैप्ड खिलाड़ी भी मुंबई टीम ने खरीदकर अपने स्लॉट पूरे किये।

मुंबई ने अंशुल कंबोज को टीम से जोड़ा

आईपीएल के 17वें सीजन में करनाल, हरियाणा के अंशुल कंबोज अपनी बल्लेबाजी और गेंदबाजी का कमाल दिखाएंगे। अंशुल को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपए में खरीदा। आपको बता दें अंशुल कंबोज ऑलराउंडर हैं। अंशुल ने हाल ही में विजय हजारे ट्रॅाफी में शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 विकेट अर्जित किये थे। अंशुल की गेंदबाजी की बदौलत ही हरियाणा ने पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी जीती। अंशुल हरियाणा के लिए अंडर 14, अंडर 16, अंडर 19, अंडर 23 के लिए खेल चुके हैं।

IPL 2024 Auction में मुंबई इंडियंस के द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी

गेराल्ड कोएट्जी (5 करोड़ रुपये), दिलशान मधुशंका (4.6 करोड़ रुपये), नुवान तुषारा (4.8 करोड़ रुपये), मोहम्मद नबी (1.5 करोड़ रुपये), नमन धीर (20 लाख रुपये), अंशुल कम्बोज (20 लाख रुपये), श्रेयस गोपाल (20 लाख रुपये), शिवालिक शर्मा (20 लाख रुपये)|

IPL 2024 Auction के बाद मुंबई इंडियंस का पूरा स्क्वाड

हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, आकाश मधवाल, अर्जुन तेंदुलकर, डेवाल्ड ब्रेविस, इशान किशन, रोमारियो शेफर्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय सिंह, तिलक वर्मा, विष्णु विनोद, नुवान तुषारा, अंशुल कंबोज, नमन धीर, श्रेयस गोपाल, दिलशान मधुशंका, गेराल्ड कोएट्जी, मोहम्मद नबी, शिवालिक शर्मा, नेहाल वढेरा, पीयूष चावला, शम्स मुलानी|

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *