BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

शतक ठोकने के बाद शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे ने 138 गेंद पर फिर खेली धाकड़ पारी, AUS की आखिर में बची लाज

ऑस्ट्रेलिया दौरे (AUS vs WI) पर आई वेस्टइंडीज का कैनबरा में प्राइम मिनिस्टर XI के खिलाफ खेला गया चार दिवसीय (Prime Ministers XI vs West Indies, 4-day Warm-up Match) टूर गेम ड्रॉ रहा। मैच (Prime Ministers XI vs West Indies, 4-day Warm-up Match) के अंतिम 309 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही वेस्टइंडीज अपनी दूसरी पारी में 277/8 स्कोर बना लिए थे|

ऐसे में आपसी सहमति से मैच (Prime Ministers XI vs West Indies, 4-day Warm-up Match) को ड्रॉ के रूप में समाप्त करने का निर्णय लिया गया। वेस्टइंडीज के युवा बल्लेबाज टैग नारायण चंद्रपॉल को धाकड़ बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

इससे पहले आज वेस्टइंडीज ने 35/0 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया और चार रन जुड़ते ही टीम को क्रेग ब्रैथवेट के रूप में पहला झटका लगा। ब्रेथवेट 20 रन बनाकर माइकल नेसर का शिकार बने। एनक्रूमाह बोनर कुछ खास नहीं कर पाए और 12 रन बनाकर आउट हो गये।

मैच (Prime Ministers XI vs West Indies, 4-day Warm-up Match) की दूसरी पारी में शतक लगाने वाले टैग नारायण चंद्रपॉल ने दूसरी पारी में भी अच्छी बल्लेबाजी और टीम की तरफ से 56 रन बनाये। 177 के कुल स्कोर पर काइल मेयर्स 20 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

डेवोन थॉमस ने अच्छी बल्लेबाजी की और अर्धशतक जड़ते हुए 55 रन बनाये। विंडीज बल्लेबाज जोशुआ डी सिल्वा 52 रन बनाकर नाबाद रहे। निचले क्रम में अल्ज़ारी जोसेफ ने भी विकेट पर डेरा डालते हुए 31 रन बनाये। इस तरह वेस्टइंडीज ने मैच (Prime Ministers XI vs West Indies, 4-day Warm-up Match) में अपनी दूसरी पारी में 106.5 ओवर में 277/8 का स्कोर बनाया।

Imageइससे पहले प्राइम मिनिस्टर XI ने अपनी पहली पारी में 322 रन बनाये थे। जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 235 पर सिमट गई थी। इसके बाद प्राइम मिनिस्टर XI ने अपनी दूसरी पारी में 221/4 का स्कोर बनाकर कैरेबियाई टीम के सामने 309 रन का लक्ष्य रखा था।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f