CRICKET

वर्ल्डकप के बाद जारी हुई टी20 रैंकिंग, बाबर को बड़ा फायदा, मोईन-आदिल, कुरैन ने लगाई लंबी छलांग

ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 विश्वकप का समापन इंग्लैंड के चैंम्पियन बनने के साथ हुआ. फाइनल मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया. टी20 विश्वकप की समाप्ति के…

ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 विश्वकप का समापन इंग्लैंड के चैंम्पियन बनने के साथ हुआ. फाइनल मैच में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार यह खिताब अपने नाम किया. टी20 विश्वकप की समाप्ति के बाद आईसीसी ने रैकिंग जारी की है. इसमें कई खिलाड़ियों की पोजिशन में सुधार हुआ है. वहीं कुछ को नुकसान उठाना पड़ा है.

आईसीसी द्वारा जारी बल्लेबाजों की रैंकिंग में भारत के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव की बादशाहत कामयाब हैं. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ 14 रन पर आउट होने के चलते उनके प्वाइंट्स कम हुए हैं लेकिन फिर भी वे टॉप पर ही हैं. वहीं दूसरे नंबर पर मोहम्मद रिजवान मौजूद हैं. इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 रन की पारी खेलने के चलते बाबर आजम को फायदा हुआ है और वे डेवोन कॉन्वे को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.

ये हैं टॉप 10 बल्लेबाज-

  • 1. सूर्यकुमार यादव
  • 2. मोहम्मद रिजवान
  • 3. बाबर आजम
  • 4. डेवोन कॉन्वे
  • 5. एडम माक्रम
  • 6. डेविड मलान
  • 7. राइलो रूसोव
  • 8. ग्लेन फिलिप
  • 9. आरोन फिंच
  • 10. पाथुक निसांका

टी20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में बेहतरीन प्रदर्शन के चलते सैम कुरेन और आदिल राशिद को बेहद फायदा हुआ हैं. रशिद अपने करियर की बेस्ट 3 नंबर की रैंकिंग पर पहुंच गए हैं वहीं सैम कुरेन भी 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं.

ये हैं टॉप 10 गेंदबाज-

  • 1. वानिंदु हसरंगा
  • 2. राशिद खान
  • 3. आदिल राशिद
  • 4. जोश हेजलवुड
  • 5. सैम कुरेन
  • 6. तबरेज शम्सी
  • 7. एडम जंपा
  • 8. मुजीब उर रहमान
  • 9. एनरिच नोर्त्जे
  • 10. माहेश थिकसाना

बात करें ऑलरांउडर की तो शाकिब पहले स्थान पर बरकरार है. हार्दिक पांड्या तीसरे स्थान पर आ गए हैं. इंग्लैंड मोईन अली ऑलरांउडर की लिस्ट में दसवें पायदान पर बने हुए हैं.

ये हैं टॉप 10 ऑलरांउडर-

  • 1. शाकिब अल हसन
  • 2. मोहम्मद नबी
  • 3. हार्दिक पांड्या
  • 4. सिकंदर रज़ा
  • 5. जेजे स्मिथ
  • 6. डेविड वीजे
  • 7. वनिंदु हसरंगा
  • 8. शीन विलियम्स
  • 9. मार्क्स स्टोइनिस
  • 10. मोईन अली
Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *