CRICKET

वनडे टीम में आते ही सिराज ने उड़ाया गर्दा, एक ओवर में ही दिए दो झटके, बनाया खास अर्द्धशतक

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया. जहां भारत ने इंग्लैंड 5 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली. भारत के आमंत्रण पर पहले…

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला गया. जहां भारत ने इंग्लैंड 5 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से जीत ली. भारत के आमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम 45.5 ओवर में 259 रन बनाकर ऑल आउट हो गई.Image

सिराज ने दिए शुरूआती झटके
भारतीय गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने पारी के दूसरे और अपने पहले ओवर में ही इंग्लैंड को 2 बड़े झटके देकर बैकफुट पर ला दिया. उन्होने ओवर की तीसरी गेंद पर जॉनी बेयरस्टॉ को आउट किया. वहीं आखिर गेंद पर जोए रूट को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया.

Image

वनडे टीम से किए जा रहे थे नज़रअंदाज
टेस्ट में शानदार प्रदर्शन कर रहे मोहम्मद सिराज को पिछली कई वनडे मैचों से नजर अंदाज किया जा रहा था. उन्होने अपना आखिरी मैच इसी साल फरवरी में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. जिसमें उन्होने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए थे.
इसके बावदूजद उन्हे इंग्लैंड के खिलाफ शुरूआती दो मैचों में टीम से बाहर रहना पड़ा. आखिरी मैच में बुमराह को चोट लगने के बाद उन्हे टीम में शामिल किया. सिराज ने पहले ही ओवर में दो विकेट लेकर इस फैसले को सही साबित कर दिया.

Imageदावेदारी हुई मजबूत
मोहम्मद सिराज इस समय टीम इंडिया का अहम हिस्सा बन चुके हैं. वे टेस्ट टीम में लगातार टीम में जगह बनाने में कामयाब रहते हैं. इस बार वनडे में मौका मिलते ही उन्होंने अपने आप को वाइट बॉल क्रिकेट में भी साबित कर दिया है. उन्होंने भारत के लिए अभी तक 13 टेस्ट , 5 वनडे और 5 टी20 मैच खेल चुके हैं. तीनो फॉर्मेंट में सिराज 50 विकेट पूरे कर चुके हैं. इस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद उन्होंने आने वाले समय के लिए वनडे क्रिकेट में भी अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *