CRICKET

रॉस टेलर-दिनेश के छक्कों के तूफ़ान में उड़ी भज्जी की टीम, आखिरी गेंद पर मिली हार, जिम्बाब्वे के बैटर ने मचाया गदर

शनिवार को जोधपुर में लीजेंड्स लीग क्रिकेट (Legends League Cricket 2022) के अपने अंतिम लीग मैच (India Capitals vs Manipal Tigers) मनिपाल टाइगर्स ने इंडिया कैपिटल्स को 3 विकेट से शिकस्त दी. हालांकि मनिपाल की टीम जीत के बावजूद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी.

Imageहरभजन की कप्तानी वाली मनिपाल टाइगर्स की टीम लीजेंड्स लीग्स (India Capitals vs Manipal Tigers) से बाहर हो गयी. जबकि कैपिटल्स, भीलवाड़ा किंग्स और गुजरात की टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं. मणिपाल टाइगर्स ने रिकार्डो पॉवेल (96) और कोरी एंडरसन (39) की बेहतरीन पारियों के दम पर जीत दर्ज की.

Imageमैच (India Capitals vs Manipal Tigers) इंडिया कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट पर 183 रन बनाए. प्लेऑफ़ के लिए क्वालीफाई करने के लिए टाइगर्स को 18.2 ओवरों में जीत हासिल करनी. हालांकि पूरी कोशिशों के बावजूद वे लक्ष्य से चार रन पीछे रह गए.

Imageटाइगर्स ने हालांकि 20वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौके की मदद से मैच (India Capitals vs Manipal Tigers) जीत लिया. आखिरी ओवर में दो विकेट गिरने के बाद रोमेश कालुवितरना ने चौका जड़कर टीम को मैच ((India Capitals vs Manipal Tigers) में अविश्वसनीय जीत दिलाई.

Imageइससे पहले इंडिया कैपिटल्स की तरफ से हैमिल्टन मसाकाद्जा ने 35 गेंदों पर 8 चौकों और दो छक्कों की मदद से 60 रन बनाये. वहीं दिनेश रामदीन ने ताबड़तोड़ 64 और रॉस टेलर ने नाबाद 51 रन बनाए. विंडीज के पूर्व बल्लेबाज रामदीन ने 51 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के जड़े.

Imageवहीं कीवी बल्लेबाज टेलर ने 31 गेंदों पर तीन चौके और 3 गगनचुंबी छक्के उड़ाए. Manipal Tigers की तरफ से एकमात्र सफलता हासिल करने वाले कोरी एंडरसन रहे. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मणिपाल टाइगर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. Manipal Tigers ने 5 के कुल योग पर तातेंदा तायबू (0) का विकेट गंवा दिया.

Imageहालांकि इसके बाद रिकार्डो पॉवेल (96 रन, 52 गेंद, 8 चौके, 6 छक्के) और मोहम्मद कैफ (26) नेअर्धशतकीय साझेदारी निभाई. मोहम्मद कैफ उपयोगी पारी खेलने के बाद 84 के कुल योग पर मूनी की गेंद पर आउट हो गए. कैफ ने 31 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया.

Imageपॉवेल के साथ मिलकर कोरी एंडरसन (39 रन, 21 गेंद, 4 चौके, 1 छक्का) एक शानदार साझेदारी निभाई. मनिपाल टाइगर्स को अंतिम 6 ओवरों में जीत के लिए 54 रनों की जरूरत थी. वहीं प्लेऑफ के लिए 18.2 ओवर में यह मैच (India Capitals vs Manipal Tigers) जीतना था.

हालांकि पावेल के आउट होते ही प्ले ऑफ में जगह बनाने की संभावनाये खत्म हो गयी. टीम ने आखिरी गेंद पर मैच अपने नाम कर लिया लेकिन टूर्नामेंट से बाहर हो गयी. आपको बता दें लीजेंड्स लीग 2022 के प्लेऑफ मुकाबले जोधपुर में ही खेले जाएंगे. वहीं लीजेंड्स लीग 2022 का फाइनल 5 अक्टूबर को जयपुर में खेला जाना तय है.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *