BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

रिजवान-शफीक के शतकों में उड़ा लंका, पाक ने जीता दूसरा मैच, 689 रन की जंग में इफ्तिखार की तूफानी पारी

ICC Cricket World Cup 2023: आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) के आठवें मैच में पाकिस्तान ने हैदराबाद (Rajiv Gandhi International Stadium, Hyderabad) में श्रीलंका को 6 विकेट से पराजित किया| इसके साथ ही पाकिस्तान ने वर्ल्डकप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की। मैच (Pakistan vs Sri Lanka, 8th Match) श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 344/9 का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया|

लंका के द्वारा सेट किये गये टारगेट के जवाब में पाकिस्तान ने 49वें ओवर में 4 विकेट खोकर जीत हासिल की| इसके साथ ही पाकिस्तान ने वर्ल्ड कप में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच जीतने का नया रिकॉर्ड भी कायम किया। मुकाबले (Pakistan vs Sri Lanka, 8th Match) में श्रीलंका की तरफ से कुसल मेंडिस ने 77 गेंदों में 122 और सदीरा समरविक्रमा ने 89 गेंदों में 108 रनों की धुआंधार शतकीय पारियां खेली। दूसरी तरफ पाकिस्तान की तरफ से विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिज़वान ने 121 गेंदों में 131 और सलामी बल्लेबाज अब्दुल्लाह शफीक ने 103 गेंदों में 113 रनों की जबरदस्त पारियां खेली।

लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान के 2 विकेट 7.2 ओवर में गिर चुके थे। रिजवान और शफीक दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 176 रन की साझेदारी हुई। 34वें ओवर में शफीक अपना शतक पूरा करने के बाद आउट हो गए, लेकिन दूसरे छोर पर विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने पाकिस्तान की पारी को संभाले रखा। इसके बाद 45 वें ओवर में सऊद शकील भी 31 रन बनाकर आउट हो गए| शकील के बाद बल्लेबाजी करने आए इफ्तिखार अहमद ने 10 गेंदों में 4 चौके जड़कर टीम को 49वें ओवर में ही जीत दिला दी।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f