CRICKET

रिंकू सिंह पर आया अफगानिस्तानी बिजनेस वुमेन का दिल, LSG के खिलाफ मैच में किया प्यार का इजहार!

आईपीएल अपने समापन की तरफ अग्रसर हो रहा है. आईपीएल के इस सीजन में भी कई युवा क्रिकेटर्स ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया. रिंकू सिंह उन्ही में से एक हैं. आईपीएल के अपने आखिरी लखनऊ और कोलकाता के बीच हुए मुकाबले में रिंकू सिंह (Rinku Singh) ने एक बार फिर अपने बल्ले से धमाल मचाया.

लखनऊ के विरुद्ध मैच में कोलकाता के लिए खेलते हुए रिंकू सिंह ने 33 गेंदों पर 67 रन की नाबाद ताबड़तोड़ पारी खेली. हालांकि आखिरी तक रिंकू सिंह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके.

मध्यक्रम के बल्लेबाज रिंकू सिंह ने कोलकाता के लिए आईपीएल के इस सीजन में कई मैच विनिंग पारियां खेली हैं. रिंकू सिंह की प्रतिष्ठा दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. इसी फेहरिस्त में रिंकू सिंह (Rinku Singh) के फैन की लिस्ट में अफगानिस्तान की मशहूर बिजनेस वूमेन का नाम शामिल हो गया है.

मैच में रिंकू सिंह को सपोर्ट करने पहुंची वाजमा अयूबी

अफगानिस्तान की मशहूर बिजनेस वूमेन वाजमा अयूबी कोलकाता और लखनऊ के बीच मुकाबले को देखने के लिए ईडन गार्डन पहुंची थी. इस दौरान वाजमा अयूबी कोलकाता नाइट राइडर्स को सपोर्ट करती हुई नजर आई.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Wazhma Ayoubi Official (@wazhma.ayoubi)

मैच के बाद वाजमा ने अपने इंस्टाग्राम पर रिंकू सिंह (Rinku Singh) के लिए पोस्ट किया. वहीं मैच के बाद उन्होंने KKR के धाकड़ बल्लेबाज रिंकू सिंह से मुलाकात की. गौरतलब है कि वाजमा को रिंकू का खेल काफी पसंद आया.

Imageटीम इंडिया में मिल सकता है रिंकू सिंह को मौका

आपको बता दें सोशल मीडिया पर वाजमा अयूबी ने इस मैच से जुड़ी कई वीडियो भी शेयर किए हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर अब रिंकू सिंह (Rinku Singh) की एक अलग ही चर्चा चल रही है. आपको बता दें कि इस युवा खिलाड़ी ने अपनी शानदार पारी से टीम इंडिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों से वाहवाही लूटी है. यही वजह है कि आने वाले समय में इनका टीम इंडिया में खेलना पक्का मरा जा रहा है.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *