BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

यशस्वी जायसवाल का टेस्ट में धमाल, शुभमन गिल ने ठोका तूफानी शतक, रोहित-कोहली की धांसू फॉर्म

हाल ही में टीम इंडिया ने टी 20 श्रृंखला ड्रा कराने के बाद वनडे श्रृंखला में जीत दर्ज की. साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम के युवा खिलाड़ियों शुभमन गिल (Shubman Gill) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने शानदार फॉर्म दिखाई. इंट्रा स्क्वाड अभ्यास मैच के दौरान शुभमन गिल ने जबरदस्त तरीके से शतक लगाया. वहीं युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने अर्धशतकीय पारी खेली. अभ्यास मैच में सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की और शानदार शतक लगाया.

इसके अलावा यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक लगाया लेकिन वो रिटायर्ड हर्ट हो गए ताकि दूसरे बल्लेबाजों को अभ्यास का मौका मिल सके. आपको बता दें टेस्ट सीरीज़ शुरु होने से पहले इंडिया A और इंडिया के बीच मैच खेला गया. इस मैच मे इंडिया की ओऱ से रोहित और विराट ने हिस्सा लिया.

वहीं इंडिया A से सरफराज़ खान के अलावा अन्य जूनियर खिलाड़ियों ने मुकाबले में हिस्सा लिया. सरफराज़ खान ने 3 दिन के टेस्ट मैच को टी-20 बना दिया. सरफराज खान ने 61 गेंद में ही शतक पूरा कर लिया. आपको बता दें इससे पहले सरफराज़ साउथ अफ्रीका A के खिलाफ भी अपना तेवर दिखा चुके हैं.

सरफराज खान ने इंडिया A की ओर से खेलते हुए 85 गेंद में 68 रनों की पारी खेली थी. इस पारी में 7 चौके के अलावा 1 छक्का लगाया था. अब अफ्रीका की टीम से टीम इंडिया टेस्ट सीरीज खेलेगी. आपको बता दें विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे सितारे टेस्ट टीम में वापसी कर रहे हैं.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f