BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

मोईन अली-स्टोक्स ने पाकिस्तान के जबड़े से छीनी जीत, 30 साल बाद लिया बदला, तीसरी बार बनी वर्ल्डचैम्पियन

टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल (Pakistan vs England, Final) में पाकिस्तान और इंग्लैंड की टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला (Pakistan vs England, Final) मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 137 रन बनाए।

इंग्लैंड बना वर्ल्ड चैम्पियन

लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैड की शुरुआत खराब रही| पहले ही ओवर एलेक्स हेल्स को शाहीन शाह अफरीदी ने क्लीन बोल्ड कर दिया। सॉल्ट नौ गेंदों में 10 रन बनाकर रउफ का शिकार बने। इसके बाद पाकिस्तान के हारिस रऊफ ने विकेटकीपर रिजवान के हाथों बटलर को कैच आउट कराया। हालांकि आखिर में स्टोक्स और मोईन ने मैच विनिंग पारी खेलकर टीम को चैम्पियन बनाया।

इंग्लैंड के कप्तान ने जीता टॉस

फाइनल (Pakistan vs England, Final)में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। मैच में पहले खेलते हुए पाकिस्तान ने इंग्लैंड के सामने 138 रन का लक्ष्य रखा है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान को पांचवें ओवर में 29 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया। पाक टीम के सलामी बल्लेबाज रिजवान 14 गेंदों में 15 रन बना सके।

बाबर आजम-हारिस हुआ फ्लॉप

इसके बाद लेग स्पिनर आदिल रशीद ने पाकिस्तान के इन फॉर्म बैटर मोहम्मद हारिस को बेन स्टोक्स के हाथों कैच कराया। हारिस 12 गेंदों में आठ रन बना बनाये। रशीद ने बाबर आजम को भी पवेलियन की राह दिखाई| बाबर 28 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए। पाकिस्तान को 13वें ओवर में 85 के स्कोर पर चौथा झटका लगा।

पाक का मध्यक्रम हुआ फेल

स्टोक्स की गेंद पर इफ्तिखार अहमद खाता खोले बिना पवेलियन लौटे। अच्छी बल्लेबाजी कर रहे शान मसूद को सैम करन ने लियाम लिविंगस्टोन के हाथों कैच कराया। शान मसूद ने 28 गेंदों में 38 रन की पारी खेली।

शान मसूद ने बचाई लाज

पाकिस्तान की तरफ से कुवैत में जन्मे शान मसूद (14 October 1989 (age 33 years), Kuwait City, Kuwait) ने सबसे ज्यादा 38 रन बनाए। वहीं, कप्तान बाबर ने 32 रन की पारी खेली। शान मसूद ने टीम को सौ का आंकड़ा पार कराया|

Image(Pakistan vs England, Final) आखिर में शादाब 14 गेंदों में 20 रन बना सके। पाक टीम ने आखिर में एक के बाद विकेट खोया| इंग्लैंड की ओर से सैम करन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वहीँ फाइनल (Pakistan vs England, Final) में आदिल रशीद ने दो विकेट लिए।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f