CRICKET

मियां भाई सिराज ने रचा इतिहास, तोड़ा जहीर का 16 साल पुराना रिकॉर्ड, शमी-बोल्ट को पछाड़ा, 2 रिकॉर्ड में बने नंबर 1

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मैच (India vs South Africa, 2nd ODI) रांची में खेला जा रहा. मैच में अफ्रीका के कप्तान महाराज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. हालांकि अफ्रीका की टीम का यह फैसला गलत साबित हुआ.

Imageसिराज ने भारत को पहली सफलता दिलाई है. सिराज ने क्विंटन डिकॉक को पांच रन के स्कोर पर क्लीन बोल्ड किया. सिराज की गेंद डिकॉक के बल्ले पर लगकर स्टंप पर चली गई और वह निराश होकर पवेलियन लौट गए. दूसरे विकेट के रूप में डेविड मलान को Shahbaz Ahmed (शाहबाज अहमद) ने एलबीडबल्यू आउट कर पवेलियन की राह दिखाई.

Imageइसके बाद सिराज ने रीजा हैंड्रिक्स को Shahbaz Ahmed (शाहबाज अहमद) के हाथों कैच कराकर टीम इंडिया को तीसरी सफलता दिलाई. मार्करम 89 गेंदों में 79 रन और Reeza Hendricks74 रन ने तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. मार्करम 89 गेंदों में 79 रन बनाकर आउट हुए.

Imageमार्करम ने अपनी पारी में उन्होंने सात चौके और एक छक्का लगाया. इसके बाद क्लासेन 26 गेंदों में 30 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने. शार्दुल ठाकुर ने पार्नेल 16 रन को पवेलियन की राह दिखाई. केशव महराज को सिराज ने क्लीन बोल्ड किया.

Imageटीम इंडिया के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए आखिरी पांच ओवर में सिर्फ 26 रन दिए. वहीं सिराज ने शुरुआती 4 ओवर में 24 रन खर्च कर एक विकेट लिया. आखिरी 6 ओवर में सिराज ने महज 14 रन खर्च किये और दो विकेट लिए.

https://twitter.com/ShreyasGifs/status/1579072768376987649

सिराज ने आखिरी ओवर में सिर्फ तीन रन दिए. इस तरह से पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में सात विकेट पर 278 रन बनाए. टीम इंडिया की तरफ से सिराज ने सबसे अधिक 3 विकेट, जबकि शाहबाज, शार्दुल-कुलदीप और सुंदर ने एक-एक विकेट हासिल किया.

सिराज ने मैच के दौरान एक ओवर मेडन फेंका. इसके साथ ही सिराज इस वर्ष वनडे क्रिकेट में सबसे अधिक ओवर मेडन (11 मेडन) फेंकने वाले विश्व के पहले गेंदबाज बन गये हैं. बोल्ट दूसरे पायदान पर हैं.

Imageवहीं सिराज अफ्रीका के विरुद्ध 2012 के बाद आखिरी ओवर में सबसे कम रन देने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गये हैं. अफ्रीका के विरुद्ध मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज करने के मामले में सिराज ने शमी (3/48) को और जहीर खान (3/42) (26/11/2006) को पीछे छोड़ा.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *