CRICKET

भारत-पाक मैच पर मंडराए खतरे के बादल, 30 साल में पहली बार रदद् हो सकता है मैच

दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को 23 अक्टूबर को इंतजार है. ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 विश्वकप की शुरूआत हो गई है. लेकिन इस हफ्ते रविवार को वर्ल्डकप का मेगा मुकाबला खेला जायेगा. जिसका सभी क्रिकेट फैंस को बे…

दुनियाभर के क्रिकेट फैंस को 23 अक्टूबर को इंतजार है. ऑस्ट्रेलिया में आयोजित टी20 विश्वकप की शुरूआत हो गई है. लेकिन इस हफ्ते रविवार को वर्ल्डकप का मेगा मुकाबला खेला जायेगा. जिसका सभी क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है. इस मैच के जरिए भारत और पाकिस्तान की टीमें इस टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज़ करेंगी. इस मैच के टिकट बुकिंग शुरू होने के 10 मिनट में ही सोल्ड आउट हो गए थे. लेकिन फैंस को उम्मीदों का एक तगड़ा झटका लग सकता है.

मेलबर्न में खतरे के बादल मंडरा रहे है. 23 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो सकता है. माना जा रहा है कि इस दिन बारिश मैच का मज़ा किरकिरा कर सकती है. 1992 से लेकर अब तक वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप मिलाकर भारत और पाकिस्तान के बीच 13 मुकाबले खेले गए हैं, लेकिन अब एक भी मैच बारिश के कारण रद्द नहीं हुआ है.

भारतीय समय के अनुसार मुकाबला दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. वहीं, स्थानीय समय के अनुसार रात सात बजे यह मुकाबला शुरू होना है. NDTV की रिपोर्ट के अनुसार यह मैच बारिश की वजह से धुल सकता है.

खबर के अनुसार रविवार को मेलबर्न में सुबह 85 फीसदी, शाम को 75 फीसदी और रात को 76 फीसदी बारिश होने की आशंका है. ऐसे में पाकिस्तान और भारत सहित दुनिया भर के करोड़ों फैंस के अरमानों पर पानी फिर सकता है. ऑस्ट्रेलियाई सरकार के सरकारी मौसम विभाग के अनुसार रविवार को कुल 80 प्रतिशत बारिश हो सकती है.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *