CRICKET

भारत के साथ हुई बेईमानी? शुबमन गिल के कैच को लेकर बवाल, हैरान रह गए रोहित शर्मा, VIDEO

भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 444 रन का टार्गेट दिया. शुबमन गिल और रोहित शर्मा ने मिलकर दूसरे सेशन में भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों जमकर बल्लेबाजी कर रहे थ…

भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने 444 रन का टार्गेट दिया. शुबमन गिल और रोहित शर्मा ने मिलकर दूसरे सेशन में भारत को तूफानी शुरुआत दिलाई. दोनों जमकर बल्लेबाजी कर रहे थे, मगर स्कॉट बौलेंड ने इस जोड़ी को तोड़ दिया. बौलेंड ने स्लिप में कैमरन ग्रीन के हाथों गिल को कैच आउट करवा दिया.

अब गिल के कैच पर बवाल मच गया है. स्क्रीन पर आउट शो होने के बाद स्टेडियम में चीटिंग-चीटिंग के नारे भी लगने शुरू हो गए. इतना ही नहीं कप्तान रोहित शर्मा भी चिल्ला पड़े. गिल आउट थे या नहीं, इसे लेकर लोग, क्रिकेट दिग्गज दो भागों में बंट गए हैं.

दरअसल रिप्ले में दिखा कि ग्रीन की उंगली गेंद के नीचे नहीं थी और गेंद मैदान पर टच हुई. कमेंटेटर्स का तो यहां तक कहना है कि थर्ड अंपायर ने एंगल को जूम करके तक नहीं देखा और फिर गिल को आउट दे दिया गया. स्क्रीन पर जैसे ही आउट शो हुआ. दूसरे छोर पर खड़े कप्तान रोहित शर्मा भी चिल्ला पड़े नो. उन्होंने इस कैच के बारे में ऑनफील्ड अंपायर से भी बात की.

क्या थर्ड को अंपायर को कैमरे में साफ नहीं दिखा?
ग्रीन के कैच को थर्ड अंपायर ने कई बार रीप्ले में देखा. थर्ड अंपायर ने कहा कि ग्रीन की उंगली गेंद के नीचे थी. हालांकि, कैमरे के किसी एंगल में यह साफ नहीं दिख रहा था. ऐसा लग रहा था कि ग्रीन जब जमीन पर गिरे हैं तो गेंद जमीन से लगी है और फिर उसे उन्होंने चालाकी से उठा लिया. अंपायर ने इसके बावजूद गिल को आउट दिया. यह देखकर भारतीय फैंस नाराज हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे बेईमानी बताया. यहां तक कि ओवल में बैठे भारतीय दर्शक भी ‘चीटर-चीटर’ चिल्लाने लगे.
रोहित ने अंपायर से की शिकायत
कमेंट्री कर रहे दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और दीपदास गुप्ता को भी इस पर यकीन नहीं हुआ. दोनों का मानना था कि गिल नॉटआउट थे. वहीं, दूसरे छोर पर खड़े कप्तान रोहित शर्मा भी थर्ड अंपायर के इस फैसले से हैरान हो गए और नाराजगी में अपना सिर हिलाया. रोहित ने तो मैदानी अंपायर से इस फैसले के खिलाफ शिकायत भी की और उन्हें बताया कि कैच कैसे लिया गया. रोहित के अलावा भारत के दो पूर्व ओपनर वसीम जाफर और वीरेंद्ंर सहवाग ने सोशल मीडिया पर अंपायर के इस फैसले पर फोटो शेयर करते कटाक्ष किया.
TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *