CRICKET

बारिश के कारण रद्द हुआ चेन्नई-लखनऊ का मैच, इन टीमों को हुआ तगड़ा नुकसान, गुजरात को मिली खुशखबरी

Lucknow Super Giants vs Chennai Super Kings, 45th Match: चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच आईपीएल का 45वां मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया| चेन्नई के आमन्त्रण पर लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में 125 रन बनाए। इसके बाद बारिश के चलते कोई मैच नहीं हो सका और अंपायरों को मैच रद्द करना पड़ा।

बारिश की वजह से रद्द LSG vs CSK मैच

लगातार हो रही लखनऊ में बारिश की वजह से LSG vs CSK मैच रद्द कर दिया गया है। मुकाबला रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है। बारिश की चलते यह मैच निर्धारित दोपहर 3.30 की बजाय 3.45 बजे शुरू हुआ।

मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.2 ओवर में सात विकेट खोकर 125 रन बनाए। इसके बाद मैच में बारिश ने खलल डाला और निरंतर बारिश की वजह से खेल आगे नहीं बढ़ सका| लखनऊ की तरफ से आयुष बदोनी ने चार सिक्स की मदद अर्धशतक लगाया, लेकिन बारिश के कारण लखनऊ की पारी पूरी नहीं हो सकी।

इसके बाद बारिश लगातार होती रही और अंत में अंपायरों को मैच रद्द करना पड़ा। यह मैच रद्द होने के बाद दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला है। अब दोनों टीमों के पास 10 मैच के बाद 11 अंक हो गए हैं। बेहतर नेट रन रेट के आधार पर लखनऊ की टीम अंक तालिका में दूसरे और चेन्नई की टीम तीसरे स्थान पर है।

LSG vs CSK के मैच रद्द होने से चेन्नई और राजस्थान की टीम को नुकसान हुआ है। राजस्थान की टीम को एक पायदान नीचे खिसकना पड़ा। वहीं गुजरात की टीम टॉप पर बनी हुई है। मैच में किसी भी टीम के विजयी होने पर गुजरात को नंबर 1 का स्थान गंवान पड़ सकता था।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *