BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

PAK-NED:बाबर आजम ने वनडे में रचा इतिहास, तोड़ा दिया अमला का विश्व रिकॉर्ड, बने दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज

तीन मैचों की सीरीज के पहले वनडे में मंगलवार को रॉटरडैम में नीदरलैंड और पाकिस्तान आमने-सामने हैं. मैच में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का चुनाव किया. हालाँकि टीम का यह फैसला गलत साबित हुआ. सलामी बल्लेबाज इनाम उल हक महज 2 रन बनाकर आउट हो गये.

Image

बाबर आजम और फखर जमान ने संभाला मोर्चा

पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद बाबर आजम और फखर जमान ने मोर्चा संभाला. दोनों बल्लेबाजों ने दुसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी निभाई. रॉटरडैम में खेले जा रहे पहले वनडे मैच में फखर जमान ने शतक लगाया. फखर ने इस शतक को पूरा करने के लिए 105 गेंदों का सामना किया.

Image

फखर जमान का शतकीय प्रहार

पाक के सलामी बल्लेबाज फखर जमान ने 36वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका जड़कर अपना 6वां वनडे शतक पूरा किया. हालांकि 37वें ओवर की तीसरी गेंद पर वह रन आउट हो गए. फखर जमान ने अपनी शतकीय पारी में 12 चौके और एक छक्का लगाया. पाक बल्लेबाज फखर ने प्रिंगल की गेंद पर स्वीप खेला और गेंद गई डीप मिडविकेट पर गयी.

https://twitter.com/muntazir_imamz5/status/1559508793003737092

यहां से डी लीड ने फुर्ती दिखाते हुए थ्रो कीपर पर फेंकी. ऐसे में फखर एक रन पूरा करने के बाद दूसरे रन के लिए आ रहे थे. लेकिन उन्हें देरी हो गई. जमान ने डाइव लगाकर बचने की कोशिश की लेकिन रन आउट हो गये. वहीं शतक की तरफ बढ़ रहे बाबर आजम भी आउट हो गये.

Image

पाक कप्तान बाबर ने ठोके 74  रन

पाक कप्तान बाबर 74 रनों के निजी स्कोर पर आउट हो गए. बाबर आजम ने अपनी पारी में 85 गेंदों का सामना किया, बाबर आजम ने अपनी पारी के दौरान छह चौके के साथ एक छक्का लगाया. कप्तान बाबर ने ने फखर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 168 रनों की साझेदारी की. बाबर का विकेट 178 के कुल स्कोर पर गिरा.

Image

फखर जमान ने तोड़े कई रिकॉर्ड

Imageइसके साथ ही फखर जमान ने पाक की तरफ से सबसे अधिक रन बनाने के मामले में जहीर अब्बास (2572 रन) को पीछे छोड़ा.वहीं सर्वाधिक शतक जड़ने के मामले में शाहिद अफरीदी (छह शतक) को पीछे छोड़ा.

बाबर आजम ने रचा इतिहास

बाबर आजम 88 पारिओं के बाद सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गये हैं. बाबर आजम ने इस मामले में अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज हाशिम अमला (4473 रन) को पीछे छोड़ा.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f