CRICKET

बाबर-अब्दुल्लाह का धमाल, पाक ने लंका को रौंद रचा इतिहास, सबसे बड़ा स्कोर हासिल कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

पाकिस्तान ने सीरीज के पहले टेस्ट मैच में श्रीलंका को 4 विकेट से पराजित किया. मैच के आखिरी दिन पाक टीम ने लक्ष्य को 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पाक की जीत के हीरो अब्दुल्लाह शफीक रहे. अब्दुल्लाह शफीक ने नाबाद 160 रन जबकि नवाज ने 19 रन की नाबाद पारी खेली.

Imageपाक को चौथी पारी में जीत के लिए 342 रन का टारगेट मिला था. चौथी पारी में पाकिस्तान टीम को ओपनर अब्दुल्लाह शफीक और इमाम उल हक ने शानदार शुरुआत दिलाई. पाक टीम का पहला विकेट 87 रन के स्कोर पर गिरा. कप्तान बाबर आजम ने 55, मोहम्मद रिजवान ने 40 रन बनाए हैं.

श्रीलंका की ओर से प्रभात जयसूर्या ने सबसे अधिक 4 विकेट चटकाए. बाबर आजम 55 रन बनाकर प्रबथ जयसूर्या का शिकार बने. इससे पहले श्रीलंका की दूसरी पारी 337 रनों पर सिमट गई. श्रीलंका की तरफ से दिनेश चंडीमल सबसे अधिक 94 रन बनाकर नॉटआउट लौटे.

पाकिस्तान की तरफ से दूसरी पारी में मोहम्मद नवाज ने पांच जबकि यासिर शाह ने तीन विकेट अर्जित किये थे. गाले में यह रनों का पीछा करते हुए सबसे बड़ी जीत है. पाकिस्तान को गॉल में रिकॉर्ड जीत के लिए 120 रन और बनाने थे उनके 7 विकेट शेष थे. पांचवें दिन टीम ने 3 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया.

Imageइस जीत के साथ ही पाकिस्तान टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है. पाकिस्तान की श्रीलंका के खिलाफ जीत ऐतिहासिक है. वो इसलिए क्योंकि पहली बार गॉल के मैदान पर चौथी पारी में 300 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल हुआ है. वहीं इस साल टेस्ट क्रिकेट में पिछले डेढ़ महीने में पांच बार 250 से ज्यादा रनों का लक्ष्य हासिल कर टेस्ट मैच जीते गए हैं.

Imageपाक टीम ने युवा अब्दुल्लाह शफीक के शानदार शतक के दम पर श्रीलंका को गॉल टेस्ट (Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test) में हरा दिया. मेजबान टीम ने मेहमानों को 343 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था. जिसे पाकिस्तान ने आखिरी दिन 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया. पाकिस्तान की जीत के हीरो अब्दुल्लाह शफीक रहे जिनके बल्ले से 158 रन निकले. वहीं बाबर आजम ने 55 और मोहम्मद रिजवान ने 40 रनों की पारी खेली.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *