CRICKET

फाफ डु प्लेसिस के ‘जीजा’ ने बाबर आजम की टीम की उड़ाई धज्जियां, विकेट की झड़ी लगा टीम को दिलाई जीत

बीते रविवार को लंका प्रीमियर लीग (LPL 2023) के उद्घाटन मैच जाफना किंग्स और कोलंबो स्टार्स के बीच खेला गया| मुकाबले में किंग्स के गेंदबाज हार्डस विल्जोन हीरो बनकर टीम की जीत के नायक बने। अफ़्रीकी गेंदबा…

बीते रविवार को लंका प्रीमियर लीग (LPL 2023) के उद्घाटन मैच जाफना किंग्स और कोलंबो स्टार्स के बीच खेला गया| मुकाबले में किंग्स के गेंदबाज हार्डस विल्जोन हीरो बनकर टीम की जीत के नायक बने। अफ़्रीकी गेंदबाज हार्ड्स ने निरोशन डिकवेला के नेतृत्व और बाबर आजम जैसे स्टार क्रिकेटरों से भरी टीम को हार पर मजबूर कर दिया।

अफ़्रीकी टीम के तेज गेंदबाज हार्डस ने 4 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट हासिल किये। विल्जोन ने मैच में अपनी धारदार गेंदबाजी से पथुम निसांका को 1, मुहम्मद नवाज को 3 और रमेश मेंडिस को 17 रन पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। हार्डस की शानदार गेंदबाजी के बूते जाफना किंग्स ने मैच 21 रन से जीतकर अपने नाम कर लिया।

मैच में जाफना किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलंबो स्टार्स की टीम 19.4 ओवर में 154 रन पर सिमट गई। लीग का पहला मैच किंग्स ने पहला मैच 21 रनों से जीत लिया। विल्जोन के अलावा दिलशान मदुशंका और विजयकांत विस्यकांत ने 2-2 विकेट हासिल किये। कप्तान थिसारा परेरा को एक विकेट मिला। स्टार्स के ओपनर और बल्लेबाज बाबर आजम मैच में सिर्फ 7 रन का योगदान दे सके।

फाफ डू प्लेसिस के जीजा हैं हार्डस विल्जोन

अफ्रीका के गेंदबाज हार्डस विल्जोन साउथ अफ्रीका के दिग्गज क्रिकेटर फाफ डू प्लेसिस के जीजा हैं। हार्डस विल्जोन ने डु प्लेसिस की बहन रमी राइनर्स से शादी की है। पिछले साल बोलैंड पार्क पार्ल में नेल्सन मंडेला बे जाइंट्स के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले डु प्लेसिस की बहन रमी राइनर्स ने हार्डस विलोजेन से शादी की थी। विल्जोन कई मैचों में डु प्लेसिस के सामने आ चुके हैं।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *