CRICKET

पहले ही ओवर में शाहीन अफरीदी ने मचा दी खलबली, रनों के लिए तरसते नज़र आए कीवी बल्लेबाज

बुद्धवार को टी20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सिडनी में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसल किया. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाह…

बुद्धवार को टी20 विश्वकप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सिडनी में खेला जा रहा है. इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसल किया. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए पहले ही ओवर में खलबली मचा दी. उन्होने फिन एलन को एलबीडब्लूय आउट कर कीवी टीम को पहला झटका दिया.

न्यूजीलैंड ने भले ही पहली बॉल पर चौका मार दिया हो, लेकिन तीसरी बॉल पर फिन एलेन के रूप में पहला विकेट भी गिर गया. शाहीन आफरीदी ने दूसरी बॉल पर भी विकेट लिया था, लेकिन अंपायर का फैसला बदला गया. हालांकि, तीसरी बॉल पर फिन एलेन फिर आउट हुए और अबकी बार यह फैसला सही था.

विलियमसन और कॉनवे ने संभलकर बल्लेबाजी की. पावर प्ले में 38 रन जोड़े, लेकिन आखिरी गेंद पर एक रन लेने के चक्कर में कॉनवे आउट हो गए. शादाब खान ने डायरेक्ट हिट मारकर उन्हें रनआउट कर दिया. न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी बैकफुट पर नज़र आ रही है.

न्यूजीलैंड ने पहले 10 ओवर में 3 विकेट खोकर 59 रन बना लिए हैं. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज और शाहीन अफरीदी ने एक-एक सफलता हासिल की है.

पाकिस्तान- मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद हारिस, शान मसूद, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, हारिस रऊफ, शाहीन आफरीदी

न्यूजीलैंड- फिन ऐलन, डिवॉन कॉन्वे, केन विलियमसन, ग्लेन फिलिप्स, डेरेल मिचेल, जेम्स नीशाम, मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्युसन, ट्रेंट बोल्ट

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *