CRICKET

नामीबिया ने वनडे वर्ल्डकप लीग में अमेरिका को रौंदा, कॉक-हॉलैंड का धमाल, पॉइंट टेबल में ओमान का कब्ज़ा

ICC Cricket World Cup League 2 के 17वें राउंड के आखिरी मैच (Namibia vs United States, 6th Match) में मेजबान नामीबिया ने यूएसए को 6 विकेट से मात दी. मुकाबले (Namibia vs United States, 6th Match) में यूएसए (अमेरिका) ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 211/7 का स्कोर खड़ा किया.

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए नामीबिया ने 44.4 ओवर में चार विकेट खोकर जीत हासिल कर ली. नामीबिया के यान निकोल लोफ्टी-ईटन को 43 रनों की नाबाद पारी के लिए प्लेयर ऑफ़ द मैच चुना गया.

मुकाबले (Namibia vs United States, 6th Match) में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी अमेरिका की टीम की शुरुआत काफी खराब रही. अमेरिका की टीम ने 63 के स्कोर तक अपने चार विकेट खो दिए. अमेरिका की तरफ से इयान हॉलैंड ने 40 और एन केंजिगे ने 38 रनों की पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया.

नामीबिया की तरफ से जेजे स्मिट और रुबेन ट्रम्पलमैन ने तीन-तीन विकेट अर्जित किये. Namibia vs United States, 6th Match में लक्ष्य के जवाब में नामीबिया ने डिवान ला कॉक के 59 और यान निकोल लोफ्टी-ईटन को 43 रनों की मदद से 45वें ओवर में टारगेट अचीव कर लिया. नामीबिया कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने भी 41 रनों का योगदान दिया.

17 राउंड के बाद अंक तालिका में ओमान की टीम 44 अंकों के साथ टॉप पर बनी हुई है. यूएसए की टीम 35 अंकों के साथ तीसरे और नामीबिया की टीम 32 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है. स्कॉटलैंड की टीम 40 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई है. गौरतलब है कि वर्ल्ड कप लीग 2 से तीन टीमें 2023 वनडे वर्ल्ड कप के क्वालीफ़ायर के लिए क्वालीफाई करेंगी.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *