BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

नसीम शाह के सामने लंका ने टेके घुटने, शाहीन अफरीदी ने काटा गदर, डी सिल्वा ने ठोका ताबड़तोड़ शतक

Pakistan tour of Sri Lanka, 2023: श्रीलंका और पाकिस्तान के बीच गॉल (Galle International Stadium, Galle) के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में टेस्ट श्रृंखला का पहला मैच खेला जा रहा है। मैच (Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test) के पहले दिन पाकिस्तान टीम (Pakistan Cricket Team) ने श्रीलंका टीम को पहली पारी में 312 रन पर समेट दिया|

हालाँकि पाक के द्वारा दिए गये शुरुआती झटकों से उभरते हुए श्रीलंकाई (Sri Lanka Cricket Team) ने वापसी करते हुए एक सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। हालांकि पहले दिन बारिश की वजह से खेल बाधित हुआ और 65.4 का ही मुकाबला हो पाया। पहले दिन श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team) ने स्टंप्स तक 242/6 का स्कोर बनाया था। श्रीलंका (Sri Lanka Cricket Team)के अनुभवी बल्लेबाज धनंजय डी सिल्वा पहले दिन 94 रन बनाकर नाबाद थे। धनंजय डी सिल्वा ने दुसरे दिन अपनी पारी को शतक में तब्दील किया|

Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test

मैच (Sri Lanka vs Pakistan, 1st Test) में श्रीलंका के कप्तान डिमुथ करुनारत्ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई (Sri Lanka) टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। टीम के सलामी बल्लेबाज निशान मदुश्का केवल 4 रन बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर सरफराज को के द्वारा लपक लिए गये।

इसके बाद कुसल मेंडिस भी 12 रन पर अफरीदी की गेंद पर पवेलियन चलते बने। दो विकेट जल्दी गिरने के बाद कप्तान करुनारत्ने ने एंजेलो मैथ्यूज के साथ मिलकर 31 रन की साझेदारी की| Dimuth Karunaratne 29 रन बनाकर शाहीन अफरीदी की गेंद पर पवेलियन लौट गए।

कप्तान के आउट होने के कुछ समय बाद नसीम शाह की गेंद पर दिनेश चंडीमल 1 रन भी निराश करते हुए चलते बने| पाक की तेज गेंदआजी के समक्ष शुरुआत के 4 विकेट श्रीलंकाई टीम ने महज 54 रनों पर गंवा दिए। शुरूआती झटकों के बाद मैथ्यूज ने धनंजय डी सिल्वा के संग मिलकर 131 रन की शतकीय साझेदारी से टीम को संभाला। मैथ्यूज (Angelo Mathews) 64 रनों की अहम पारी खेलकर पवेलियन आउट हुए। दूसरे दिन धनंजय (Dhananjaya de Silva) ने शतक जड़कर टीम को 300 रन के पार पहुंचाया।

धनंजय (Dhananjaya de Silva) और सदीरा समरविकरमा के बीच भी छठे विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी हुई। सदीरा 36 रन बनाकर आगा सलमान की गेंद पर आउट हुए। धनंजय (Dhananjaya de Silva) ने 122 रन की पारी खेली, वहीँ आखिरी बल्लेबाज विश्वा फर्नान्डो ने 21 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली| पाक की तरफ से नसीम शाह-शाहीन अफरीदी और अबरार अहमद ने 3-3 विकेट जबकि एक विकेट सलमान ने अर्जित किया।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f