BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

नसीम शाह के भाई के तूफ़ान में उड़ी टीम इंडिया, पाकिस्तान ने 8 विकेट से रौंदा, बेबी बाबर आजम ने ठोका शतक

ACC U19 Asia Cup, 2023: अंडर-19 एशिया कप (ACC U19 Asia Cup, 2023) में पाकिस्तान ने भारत को आठ विकेट से हरा दिया है। दुबई के आईसीसी अकादमी मैदान (ICC Academy Ground, Dubai) में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने नौ विकेट खोकर 50 ओवर में 259 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में पाकिस्तान ने 47 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से अजान अवैस ने 105 रन और कप्तान साद बेग ने 68 रन की नाबाद पारी खेली। सलामी बल्लेबाज शमैल हुसैन आठ रन और दूसरे ओपनर शाजेब खान 63 रन बनाकर आउट हुए थे।

India U19 vs Pakistan U19, Group A

इससे पहले India U19 vs Pakistan U19, Group A मैच में भारत के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा 62 रन आदर्श सिंह ने बनाए। इनके अलावा उदय सहारन ने 60 और सचिन दास ने 58 रन का योगदान दिया। अर्शिन कुलकर्णी 24 और रूद्रा पटेल एक रन बनाकर आउट हुए।

पाकिस्तान के कप्तान साद बैग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए टीम इंडिया बड़ा स्कोर खड़ा करने में असफल रही| पाकिस्तान के लिए मोहम्मद जीशान ने सबसे अधिक चार विकेट लिए। आमिर हसन और नसीम शाह के भाई उबैद शाह ने गति से टीम इंडिया के बल्लेबाजों को छकाते हुए दो-दो विकेट लिए। वहीं अराफत मिन्हास ने एक विकेट झटका। वहीं टीम इंडिया की तरफ से अभिषेक ने दो विकेट चटकाए|

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f