CRICKET

तीसरी बेटी के पिता बने मोहम्मद रिजवान, पैगंबर मुहम्मद- “बेटियों की देखभाल करते हैं, तो आप जन्नत में मेरे साथ होंगे”..

पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के घर एक नन्ही परी ने जन्म लेकर उनको और उनके फैंस को ख़ुशी का मौका दिया है। पाक के विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान तीसरी बार बेटी के पिता बने हैं। पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस ने रिजवान की मिनी जर्सी की तस्वीर “बेबी कप्तान” नाम से साझा करते हुए ट्विटर पर इस खुशखबरी की सूचना दी।

प्रिय पैगंबर मुहम्मद ने कहा- यदि आप अपनी बेटियों की देखभाल करते हैं…

फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस ने पोस्ट को कैप्शन में लिखा गया- “हमारे कप्तान को उनके परिवार में नए सदस्य आने पर बधाई! वहीँ फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस के कप्तान रिजवान ने भी ट्विटर पर खुशखबरी की घोषणा कर कहा: “प्रिय पैगंबर मुहम्मद ने कहा- यदि आप अपनी बेटियों की देखभाल करते हैं, तो आप जन्नत में मेरे साथ होंगे।” “अल्हम्दुलिल्लाह।” जैसे ही ये गुड न्यूज आई, फैंस और फॉलोअर्स ने मुल्तान सुल्तान के कप्तान को उनकी बेटी के जन्म पर मुबारकबाद देना आरंभ कर दिया।

फ्रेंचाइजी मुल्तान सुल्तांस के कप्तान और पाक के विकेटकीपर रिजवान फिलहाल बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) में खेल रहे हैं। मोहम्मद रिजवाना ने इस दौरान एक नई उपलब्धि हासिल की है।

कोमिला विक्टोरियंस और ढाका डोमिनेटर्स के बीच खेले गए मैच में रिजवान ने टी20 क्रिकेट में 6,000 रन का आंकड़ा पार किया। मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ने 47 गेंदों में 55 रनों का योगदान दिया। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज की पारी में एक चौका और तीन गगनचुंबी छक्के जड़े।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *