CRICKET

टूटा सुंदर सपना, टी 20 वर्ल्डकप से बाहर हुई ये 5 धाकड़ टीमें, 5 टीमों के बीच होगी कड़ी टक्कर, देखें पॉइंट टेबल

इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। इंग्लैंड ने सिडनी में आयोजित 39वें मैच में श्रीलंका को 4 विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया| इसके साथ ही ऑस्ट…

इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है। इंग्लैंड ने सिडनी में आयोजित 39वें मैच में श्रीलंका को 4 विकेट से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया| इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया का पत्ता कट गया और अगले राउंड के लिए इंग्लैंड की टीम ने अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।

इंग्लैंड ने श्रीलंका के 142 रनों का लक्ष्य 6 विकेट के नुकसान पर 2 बॉल बाकी रहते पूरा कर लिया। शुक्रवार को आयरलैंड पर 35 रनों की जीत के बाद न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी थी। वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को हराकर श्रीलंका को सेमीफाइनल की रेस से पहले ही बाहर किया था।

वहीं आयरलैंड और अफगानिस्तान की चुनौती पहले ही खत्म हो गई थी। ग्रुप 2 से नीदरलैंड की टीम भी बाहर हो चुकी है। कल भारत, अफ्रीका, पाक, जिम्बाब्वे और बांग्लादेश की टीमों की स्थिति साफ़ हो जाएगी।

Imageअभी इनमे से कोई सी भी टीम सेमीफाइनल में प्रवेश कर सकती है। हालंकि कुछ टीमों का सेमीफाइनल का सफर अन्य टीमों की जीत-हार पर निर्भर करेगा। रविवार को ये टीमें अपना आखिरी मैच खेलेंगी|

Ashar

Ashar

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *