CRICKET

टूटा ब्रेडमैन व लारा का रिकॉर्ड, हैरी ब्रूक ने 1058 गेंद खेल रचा इतिहास, बदला डाला 144 साल का इतिहास

England vs Australia, 3rd Test: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने नाटकीय अंदाज में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी| मैच (England vs Australia, 3rd Test) में इंग्लैंड के क्रिकेटर हैरी ब्रूक ने टेस्ट क…

England vs Australia, 3rd Test: एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड ने नाटकीय अंदाज में ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त दी| मैच (England vs Australia, 3rd Test) में इंग्लैंड के क्रिकेटर हैरी ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया।

एशेज सीरीज के तहत हेडिंग्ले में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट (England vs Australia, 3rd Test) के चौथे दिन इंग्लिश बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने 47 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। हैरी ब्रुक इसके साथ ही 144 साल के टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 1000 रन (गेंदों के लिहाज से)बनाने वाले खिलाड़ी बन गए। हैरी चेरिंगटन ब्रूक (हैरी ब्रूक) ने सबसे कम गेंदों में 1 हजार रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया।

हैरी चेरिंगटन ब्रूक ने टेस्ट में सिर्फ 1058 गेंद पर जड़ दिए 1000 रन

इंग्लैंड टीम के मध्यक्रम के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने महज 1058 गेंद खेलकर 1000 रन जड़ने का कारनामा किया। हैरी चेरिंगटन ब्रूक से पहले ये रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के क्रिकेटर कॉलिन डी ग्रैंडहोम के नाम दर्ज हो गया।

डी ग्रैंडहोम ने 1140 गेंदों में 1 हजार रन के आंकड़े को पूरा किया था। वहीं न्यूजीलैंड के ही क्रिकेटर टिम साउदी ने 1167 और इंग्लिश क्रिकेटर बेन डकेट ने 1168 गेंदों में 1 हजार रन पुरे किये थे। इंग्लिश बल्लेबाज हैरी चेरिंगटन ब्रूक ने इन सभी का रिकॉर्ड तोड़ दिया ये रिकॉर्ड अपने नाम किया।

हैरी चेरिंगटन ब्रूक ने पिछले साल किया था डेब्यू

इंग्लैंड के लिए पिछले साल सितंबर में डेब्यू करने वाले हैरी ब्रूक अपना 10वां ही मैच खेल रहे हैं। हैरी चेरिंगटन ब्रूक ने ये धांसू रिकॉर्ड अपने 10वें मैच की 17वीं पारी में बना डाला। सबसे तेज 1 हजार रन (मैचों) के मामले में हैरी चेरिंगटन ब्रूक ने ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज नील हार्वे की बराबरी की।

डेब्यू के बाद महज दस महीनों के अंदर 1 हजार रन ठोक ब्रूक ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। पिछले 9 मैचों की 15 ईनिंग में हैरी चेरिंगटन ब्रूक 67.85 के औसत और 96.34 के स्ट्राइक रेट से 950 रन बना चुके हैं। हेडिंग्ले टेस्ट की पिछली ईनिंग में 3 और दूसरी में 47 रन बनाते ही उन्होंने ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। ब्रूक ने अब तक टेस्ट क्रिकेट करियर में कुल 4 शतक जड़े हैं।

गौरतलब है कि सबसे कम समय और पारियों में 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर हर्बर्ट सटक्लिफ के नाम दर्ज है। इंग्लैंड के पूर्व इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर हर्बर्ट सटक्लिफ ने 244 दिन, 9 मैच और 12 पारियों में ये रिकॉर्ड कायम किया था। इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर हर्बर्ट सटक्लिफ का 98 साल से ये रिकॉर्ड कायम है। ब्रुक ने सबसे कम गेंदों पर एक हजार के रन के आंकड़े को पार कर डॉन ब्रैडमैन, रोहित, सचिन, ब्रायन लारा जैसे धुरंधरों को पीछे छोड़ दिया|

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *