BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

जॉनी सिंस से लेकर भट्टा मजदूर तक, ये हैं दिग्गज क्रिकेटर्स के हमशक्ल, एक है राजमिस्त्री

कहते हैं दुनिया के एक तरह के कई चेहरे होते हैं। बस फर्क इतना होता है कि वह जल्दी से हमारे सामने नहीं या फिर हम उन्हें देख नहीं पाते क्योंकि वह हमसे बहुत दूर होते हैं। भारत में भी कई ऐसे सेलिब्रिटी है जिनके हमशक्ल भी इस दुनिया में हैं। बॉलीवुड एक्टर्स और एक्ट्रेस के साथ कई क्रिकेटर्स भी हैं जिनके हमशक्ल सोशल मीडिया पर नजर आ जाते हैं।

कई बार तो ऐसा होता है कि फैंस इन हमशक्लों की तस्वीरें देखकर कन्फ्यूज हो जाते हैं। उन्हें समझ की नहीं आता क्या ये ही उनके पसंदीदा क्रिकेट प्लेयर हैं या फिर कोई और। आज हम आपको क्रिकेट के उन दिग्गजों के बारे में बतायेंगे जिनके हमशक्लों की तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुईं हैं।

इशांत शर्मा

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा (Ishant Sharma) की शक्ल हुबहू स्वीडन के स्टार फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमनोविच (Zlatan Ibrahimovic) से मिलती है। इन दोनों खिलाड़ियों के लंबे बाल, नुकीली नाक और दाढ़ी का स्टाइल एक दूसरे से काफी हद तक मिलता है। इशांत शर्मा और फुटबॉलर ज्लाटन इब्राहिमनोविच की हुबहू शक्ल देखकर कई कई बार इनके फैन्स कन्फ्यूज हो चुके हैं

क्रिस लिन

ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर क्रिस लिन (Chris Lynn) का चेहरा और स्टाइल जॉनी सिंस (Johnny Sins) से मिलता जुलता है। जॉनी सिंस एडल्ट मूवी स्टार हैं।

शिखर धवन

सहवाग ने धवन के जन्मदिन पर ढूंढ़ निकाला उनका हमशक्ल, ऐसे दी बधाई इंडियन टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) के डुप्लिकेट की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। उनके हमशक्ल की तस्वीर देखकर खुद वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) धोखा खा गये थे और उन्होंने उनके डुप्लीकेट की फोटो शेयर करते हुए धवन को बर्थडे विश कर दिया था। हालांकि बाद में उन्हें एहसास हो गया की यह शिखर धवन नहीं बल्कि उनका को हमशक्ल है,

लसिथ मलिंगा

जब राजकोट में गुजरात vs मुंबई मैच में दिखे दो मलिंगा! – Ipl two malingasश्रीलंका क्रिकेट टीम के गेंदबाज लसिथ मलिंगा (Lasith Malinga) की शक्ल बॉलीवुड अभिनेता ओमकार दास मानिकपुरी (Omkar Das Manikpuri) से काफी मिलती है। एक्टर ओमकार दास मानिकपुरी ने साल 2010 में आई बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान की फिल्म पीपली लाइव (Peepli Live) में नथ्था (Nattha) की भूमिका निभाई थी। वर्ल्ड कप 2011 (World Cup 2011) के फाइनल में श्रीलंका की हार के बाद मलिंगा और ओमकार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं थीं।

विराट कोहली

विराट का हमशक्ल है यह इंजीनियर, नेता करवाते हैं चुनाव प्रचार तो पुलिसवाले देते हैं …भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली (Virat Kohli) का चेहरा तुर्की के अभिनेता केविट सेटिन गनर (Cavit Cetin Guner).से मिलता जुलता है। केविट सेटिन गनर ने मशहूर वेब सीरीज ‘दिरिलिस अर्तुगुल’(Dirilis Ertugrul) में अहम किरदार निभाया था। इस वेबसीरीज में ‘ऑटोमन एम्पायर’ (Ottoman Empire) यानी ‘उस्मानिया सल्तनत’ के उभरने की स्टोरी दिखाई गयी है।

डेविड वॉर्नर

ईंट भट्टे के मजदूर की तस्वीर, डेविड वॉर्नर से पूछते हैं लोग- क्या ये आप हो? ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर के नाम से फेमस डेविड वॉर्नर (David Warner) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ईंट भट्टा में काम करने वाले मजदूर की फोटो शेयर की थी जो बिल्कुल डेविड वॉर्नर जैसा दिखता था।

डेविड वॉर्नर ने बताया कि इस मजदूर की तस्वीर को टैग करने के बाद उनसे हजारों बार पूछा गया है कि क्या ये आप हो? लेकिन हकीकत तो यह है कि वह मैं नहीं था बल्कि मेरा हमशक्ल था

सचिन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर के हमशक्ल पर कोरोना की मार, नौकरी छूटी, परिवार के साथ गांव लौटते समय हो गए थे कोविड-19 से संक्रमितभारतीय क्रिकेट टीम के भगवान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के डुप्लीकेट बलबीर चंद (Balbir Chand) पंजाब के ही रहने वाले है। बलबीर चंद को अक्सर इंटरनेशनल मैच के दौरान स्टेडियम में देखा जाता है। सचिन तेंदुलकर और बलबीर चंद ने एक साथ एड भी शूट किया है।

स्टीव स्मिथ

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ (Steve Smith) के डुप्लीकेट की तस्वीरें पिछले दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुईं थीं, जो हुबहू स्टीव स्मिथ से मिलती जुलती है। फोटो में बताया गया है कि ये शख्स राज मिस्त्री है।

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f