BREAKING Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम Back with a Bang: Ronaldo Breaks Messi’s Record, Becoming a Once-in-a-Century Portuguese Legend FIFA WC26: Three Nations, 48 Teams, One Trophy: The Biggest Football Carnival Begins Tonight! 41 साल में पहली बार एशिया कप फाइनल खेलेंगे भारत-पाकिस्तान, जानें अब तक की यादगार फाइनल भिंड़त Asia Cup 2025: हारिस रऊफ और साहिबजादा के आपत्तिजनक सेलेब्रेशन पर BCCI का बड़ा एक्शन एशिया कप विवाद: 35 साल पहले भी पाकिस्तान ने किया था बायकाट, जानें एशिया कप के विवाद नो हैंडशेक विवादः क्या टीम इंडिया पर लगेगा जुर्माना?, क्या कहता है आईसीसी का नियम
CRICKET

जिम्बाब्वे के खिलाड़ी का अद्भुत कारनामा, पहले 103 रन की पारी खेली फिर 9 विकेट लेकर मचाया तहलका

क्रिकेट वैसे होता तो टीम गेम है. लेकिन कभी-कभी इस जेन्टलमैन गेम में एक खिलाड़ी भी भारी पड़ जाता है. वो अकेले ही विरोधी टीम की नाक में दम कर देता है. ताजा ताजा ऐसा ही एक वाकया जिम्बाब्वे के घरेलू क्रिकेट में दिखा है, जहां पर खेले जा रहे लोगान कप में एक खिलाड़ी ने ही पूरी टीम को अनाड़ी साबित कर दिया. नतीजा ये हुआ कि उसकी टीम 76 रन से मुकाबला जीत गई और वो हीरो बन गया.

मुकाबला टस्कर्स और साउदर्न रॉक्स के बीच था. 1 दिसंबर से शुरू हुआ ये टेस्ट 4 दिसंबर को अपने नतीजे पर पहुंचा, जिसमें जिम्बाब्वे के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सीन विलियम्स स्टार बनकर उभरे. उन्होंने इस मैच में बल्ले से 103 रन बनाए और फिर जब हाथ में गेंद आई को 11 विकेट अकेले चटका दिए.

विलियम्स मुकाबले में टस्कर्स का हिस्सा थे, जिसने पहले खेलते हुए फर्स्ट इनिंग में 366 रन बनाए. इसमें विलियम्स का योगदान बल्ले से 99 रन का रहा. इसके बाद साउदर्न रॉक्स ने अपनी पहली इनिंग में 337 रन बनाए. टस्कर्स की ओर से बल्ले से पहली पारी में 99 रन ठोकने वाले विलियम्स ने गेंद से 32 ओवर में 93 रन देकर 5 विकेट झटके.

टस्कर्स की दूसरी पारी 212 रन पर सिमट गई. इस बार विलियम्स का बल्ला नहीं चला और उन्होंने सिर्फ 4 रन ही बनाए. लेकिन गेंद से उनका कहर उतने ही घातक अंदाज में बरपा. दूसरी पारी में विलियम्स ने 18.1 ओवर में 47 रन देकर साउदर्न रॉक्स के 6 बल्लेबाजों को आउट किया. नतीजा ये हुआ कि साउदर्न रॉक्स की टीम 242 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 165 रन पर ही थम गई.

सीन विलियम्स ने इस तरह मैच की दोनों पारियों को मिलाकर बल्ले से जहां 103 रन बनाए. वहीं गेंद से 50.1 ओवर में 140 रन देकर 11 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और टीम की जीत के हीरो बने. ये लोगान कप में टस्कर्स की पहली जीत रही.

Read Next

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

X f