CRICKET

चेन्नई की हार की दुआ करेंगे हिटमैन रोहित, कोलकाता चाहेगा जीत, देखें प्लेऑफ का हाहाकारी समीकरण

Indian Premier League 2023: राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच 19 मई 2023 को धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में मैच खेला जाएगा। इसके बाद अगले मैच में चेन्नई की टक्कर दिल्ली की टीम से होगी|

आईपीएल के 66वें मैच की बात करे तो राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में एक विशाल जीत दर्ज करनी होगी। एक जीत उन्हें 14 अंकों तक ले जाएगी, जो कि निश्चित रूप से उनके मौके सुरक्षित नहीं हैं, लेकिन अगर वे अपने नेट रन रेट में सुधार करने में कामयाब रहे, तो चीजें उनके पक्ष में जा सकती हैं।

वहीं मुंबई की टीम भी प्ले ऑफ की रेस में बनी हुई है। आईपीएल 2023 के 67वें मैच में दिल्ली के सामने धोनी की सेना होगी। धोनी एंड कंपनी की टीम की हार मुंबई के लिए प्ले ऑफ़ के दरवाजे खोल सकती है। प्ले ऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई को न सिर्फ अपने मैच में जीत दर्ज करनी है बल्कि अन्य टीमों के हारने का इंतजार भी करना है।

वहीं पिछले मैच में जीत के साथ ही बेंगलुरु आईपीएल 2023 पॉइट्स टेबल में 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है। उनका नेट रन रेट शानदार हैं। ऐसे में बेंगलुरु प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई करने से केवल एक जीत दूर हैं। कोलकाता की टीम भी प्ले ऑफ़ की रेस में बनी हुई है। कोलकाता को भी अन्य टीमों के भरोसे बैठना पड़ेगा।

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *