CRICKET

ऑस्ट्रेलिया ने रचा इतिहास, छठी बार जीता वर्ल्डकप, भारत को 6 विकेट से हराया, हेड ने ठोका शतक

भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में 6 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा है. रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता. इस हार ने भारतीय फैंस को 2003 वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिला…

भारत को वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में 6 विकेट की करारी हार का सामना करना पड़ा है. रविवार को ऑस्ट्रेलिया ने छठी बार वनडे वर्ल्ड कप का खिताब जीता. इस हार ने भारतीय फैंस को 2003 वर्ल्ड कप फाइनल की याद दिला दी. 20 साल पहले कंगारुओं ने हमें जोहनसबर्ग में 125 रन से हराया था.

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 240 रन पर ऑलआउट हो गई. 241 रन का टारगेट ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों ने 43 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. ट्रैविस हेड ने 137 रन की शतकीय पारी खेली, जबकि मार्नस लाबुशेन ने नाबाद 58 रन बनाए. इससे पहले, मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट झटके, जबकि कप्तान पैट कमिंस और जोश हेजलवुड को 2-2 विकेट मिले.

अहमदाबाद के पीएम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस हारकर बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 240 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया इस वर्ल्ड कप में पहली बार ऑलआउट हुई है.

भारतीय टीम की ओर से विराट कोहली ने 54 और केएल राहुल ने 66 रन की पारी खेली. कप्तान रोहित शर्मा ने 31 गेंदों में 47 रन बनाकर भारत को तेज शुरुआत दी, लेकिन इस तेजी को बाकी प्लेयर जारी नहीं रख सके. ऑस्ट्रेलियाई टीम की ओर से मिचेल स्टार्क ने 3 विकेट लिए. पैट कमिंस को 2 विकेट मिले.

ऑस्ट्रेलिया छठी बार वर्ल्ड चैंम्पियन

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *