CRICKET

एशिया कप से पहले पाकिस्तान को मिला हिटमैन रोहित जैसा बल्लेबाज, 2 मैच खेलकर ही रच दिया इतिहास

एशिया कप का जल्द ही आगाज होने वाला है. एशिया कप के लिए सभी टीमें कमर कस चुकी हैं. कई टीमें फ़िलहाल अपनी तैयारियों के लिए मैच खेल रही हैं. पाकिस्तान की टीम नीदरलैंड के दौरे पर है जबकि टीम इंडिया फ़िलहाल जिम्बाब्वे के दौरे पर है.

Imageपाकिस्तान ने नीदरलैंड को दूसरे वनडे में 7 विकेट से मात दी. पाकिस्तान ने 3 वनडे की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. मुकाबले में नीदरलैंड्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.1 ओवर में 186 रन स्कोर खड़ा किया. जवाब में पाकिस्तान ने 33.4 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली.

Imageमुकाबले में पाक की तरफ से कप्तान बाबर आजम और विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने अर्धशतक लगाए. वहीं पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज आगा सलमान ने 35 गेंद में नाबाद 50 रन बनाए. मैच में नीदरलैंड टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी.

Imageहालांकि नीदरलैंड की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. टीम नियमित अंतराल पर विकेट गंवाती रही. नीदरलैंड की तरफ से डी लीड (89) और टॉम कूपर (66) ने सर्वाधिक रन बनाये. पाक की तरफ से मैच में सलमान ने सबसे ज्यादा सुर्खियाँ बटोरी. सलमान खान ने पिछले मैच में 27 रन की नाबाद पारी खेली थी.

Image2 मैच में सलमान ने बिना आउट हुए 77 रन बनाये हैं. सलमान ने दूसरे वनडे में छक्का जड़कर अर्द्धशतक पूरा किया. सलमान खान पिछले काफी समय से घरेलू क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन कर रहे हैं. सलमान लंबे शॉट्स खेलने में माहिर हैं और उन्हें पाक का हिटमैन बताया जा रहा है.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *