CRICKET

एशिया कप: अफगानी क्रिकेटर्स पर हुई पैसों की बारिश, 6666 जड़ पहले ही दिन गुरबाज ने दुबई में की आतिशबाजी

एशिया कप 2022 (Asia Cup) के पहले ही मैच में अफगानिस्तान (Afghanistan) ने श्रीलंका (Sri Lanka) की टीम को 8 विकेट से मात दी. अफगानिस्तान (Afghanistan) ने श्रीलंका (Sri Lanka) को पराजित करते हुए टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है.

Imageएशिया कप के पहले मैच में अफगानी गेंदबाजों के सामने श्रीलंका की टीम 19.4 ओवर में 105 रन पर सिमट गयी. जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगानिस्तान ने 11वें ओवर में 2 विकेट पर 106 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. एशिया कप 2022 (Asia Cup) के पहले मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया.

Imageकप्तान नबी का यह फैसला सही साबित हुआ. श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज कुसल मेंडिस और निसंका क्रमशः 2 और 3 रन बनाकर चलते बने. असलंका भी बिना खाता खोले में नाकाम रहे. भानुका राजपक्षे और दानुष्का गुनातिलिका ने चौथे विकेट के लिए 44 रन जरूर की साझेदारी.

Imageहालाँकि इस साझेदारी के टूटते ही श्रीलंकाई पारी जल्दी ही निपट गयी. राजपक्षे 38 और गुनातिलिका 17 रन का योगदान दिया. वहीं चमिका करुणारत्ने ने 31 रनों की पारी खेली. अफगानिस्तान की तरफ से फजलहक फरुकी ने 3.4 ओवर में एक मेडन समेत 11 रन देकर 3 विकेटहासिल किये.

Imageवहीं मुजीब-उर-रहमान और मोहम्मद नबी ने 2-2 सफलताएँ हासिल हुई. जवाब में खेलते हुए अफगानिस्तान के ओपनर रहमानुल्लाह गुरबाज और हजरतुल्लाह जजई ने धमाकेदार शुरुआत की. रहमानुल्लाह गुरबाज और हजरतुल्लाह जजई ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए 83 रन की साझेदारी निभाई.

Imageगुरबाज ने लगातार तीन छक्के और कुल 4 छक्के की मदद से 18 गेंद में 40 रन बनाकर आउट हुए. इब्राहिम जाद्रान भी 15 रन के निजी स्कोर पर चलते बने. वहीं जजई 37 रन बनाकर नाबाद रहे. अफगानिस्तान ने 11वें ओवर की पहली गेंद पर 2 विकेट के नुकसान पर 106 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया.

Imageश्रीलंका के लिए हसारंगा ने एक विकेट हासिल किया. मैच के बाद तेज गेंदबाज फजलहक फारुकी (Fazalhaq Farooqi) को मैन ऑफ द मैच (5000 डॉलर) चुना गया. वहीं Rahmanullah Gurbaz (गुरबाज) को कैच ऑफ़ द मैच के अवार्ड के रूप में 3000 US डॉलर दिए गये.

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *