CRICKET

उथप्पा-पॉवेल व सिकन्दर रजा का धमाल, दुबई कैपिटल्स ने शाहरुख़ की नाइटराइडर्स को रौंदा, स्टर्लिंग की पारी बेकार

दुबई में शुक्रवार को इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) टूर्नामेंट का आगाज़ बेहद ही शानदार तरीके से हुआ। पहला मुकाबला (Dubai Capitals vs Abu Dhabi Knight Riders, 1st Match) दुबई कैपिटल्स और अबूधाबी नाइटराइडर्…

दुबई में शुक्रवार को इंटरनेशनल लीग टी20 (ILT20) टूर्नामेंट का आगाज़ बेहद ही शानदार तरीके से हुआ। पहला मुकाबला (Dubai Capitals vs Abu Dhabi Knight Riders, 1st Match) दुबई कैपिटल्स और अबूधाबी नाइटराइडर्स के बीच खेला गया। दुबई ने इस मुकाबले (Dubai Capitals vs Abu Dhabi Knight Riders, 1st Match) को 73 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

जो रूट की धांसू पारी

मैच (Dubai Capitals vs Abu Dhabi Knight Riders, 1st Match) में टॉस हारकर पहले खेलते हुए दुबई कैपिटल्स की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज जो रूट ने दो चौके और दो छक्के जड़ते हुए 26 रनों की तेज पारी खेली। इसके बाद राजपक्षे 9 रन बनाकर आउट हो गए| लेकिन दूसरे ओपनर रॉबिन उथप्पा क्रीज पर टिके रहे।

रॉबिन उथप्पा की ताबड़तोड़ पारी

रॉबिन ने तेज बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 42 रनों की शानदार पारी खेली। उथप्पा के बाद रोवमेन पॉवेल ने आतिशी बल्लेबाजी की और अबूधाबी नाइट राइडर्स के गेंदबाजों की धुनाई की। पावेलने 29 गेंदों का सामना करते हुए 48 रनों की धुआंधार पारी खेली। पॉवेल के अलावा सिकंदर रजा ने भी बल्ले से उपयोगी योगदान दिया, उन्होंने 26 रनों की धाकड़ पारी खेली।

दुबई कैपिटल्स ने ठोके 187 रन

इस तरह दुबई कैपिटल्स ने 6 विकेट पर 187 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया। अबूधाबी की टीम के लिए रवि रामपॉल और अली खान ने दो-दो विकेट हासिल किए। Dubai Capitals vs Abu Dhabi Knight Riders, 1st Match में उथप्पा ने आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए 33 गेद पर तीन चौके और दो चक्के जड़ते हुए 43 रन बनाये| उथप्पा Dubai Capitals vs Abu Dhabi Knight Riders, 1st Match में सुनील नरेन की एक सीधी गेंद पर बोल्ड हो गये| उथप्पा ने मैच में बेहद ही आकर्षक शॉट्स खेले|

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए अबूधाबी नाइटराइडर्स की टीम दुबई कैपिटल्स के गेंदबाजों का सामना नहीं कर पाए। अबूधाबी के टीम के लगभग सभी खिलाड़ी फ्लॉप रहे। एक के बाद एक विकेट गिरते रहे लेकिन पॉल स्टर्लिंग एकमात्र ऐसे बल्लेबाज थे। जिन्होंने क्रीज पर टिककर कुछ रन बनाए।

पॉल स्टर्लिंग की तूफानी पारी बेकार

पॉल स्टर्लिंग ने 54 रनों की बेहतरीन पारी खेली। आंद्रे रसेल पूरी तरह से फ्लॉप रहे और 12 रन बनाकर आउट हो गए। अबूधाबी की टीम 9 विकेट पर 114 रन बना पाई। दुबई के लिए मुजीब उर रहमान और पॉवेल ने 2-2 विकेट झटके।

इंटरनेशनल लीग टी20 के दूसरे दिन MI एमिरेट्स का सामना शारजाह वॉरियर्स के खिलाफ अबू धाबी में होगा। गौरतलब है कि MI एमिरेट्स की टीम मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइज़ी की है। इस टूर्नामेंट में गल्फ जायंट्स और डेजर्ट वाइपर्स की टीम भी हिस्सा ले रही हैं।

दुबई कैपिटल्स स्क्वॉड- भानुका राजपक्षे, रोवमैन पॉवेल (सी), जो रूट, रॉबिन उथप्पा (डब्ल्यूके), रवि बोपारा, यूसुफ पठान, सिकंदर रजा, इसुरु उदाना, मुजीब उर रहमान, हजरत लुकमान, आकिफ राजा.

अबू धाबी नाइट राइडर्स स्क्वाड- पॉल स्टर्लिंग, सुनील नरेन (c), ब्रैंडन किंग, कॉलिन इनग्राम, फहद नवाज़, आंद्रे रसेल, ज़ावर फ़रीद, कॉनर एस्टरहुइज़न (wk), अकील होसेन, रवि रामपॉल, अली खान.

TheFocusLive

TheFocusLive

TheFocuslive is a Webportal Provide News based Content

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *