CRICKET

इरफ़ान पठान ने आखिरी ओवर में हार के मुंह से छीनी जीत, 666..मिस्बाह की मेहनत पर फेरा पानी, दिलशान का धमाल

US Masters T10 League 2023: यूएस मास्टर्स टी10 लीग (US Masters T10 League 2023) में 23 अगस्त को तीन मैच खेले गये। बुधवार को खेले गए मैचों में टेक्सास चार्जर्स, कैलिफोर्निया नाइट्स और अटलांटा राइडर्स क…

US Masters T10 League 2023: यूएस मास्टर्स टी10 लीग (US Masters T10 League 2023) में 23 अगस्त को तीन मैच खेले गये। बुधवार को खेले गए मैचों में टेक्सास चार्जर्स, कैलिफोर्निया नाइट्स और अटलांटा राइडर्स की टीम ने अपने-अपने मैच जीते। Morrisville Unity vs Texas Chargers, 13th Match में एस श्रीसंत का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा और मैच में 4 विकेट हासिल किये।

New York Warriors vs California Knights, 14th Match

फ्लोरिडा (Central Broward Regional Park Stadium Turf Ground, Lauderhill, Florida) में खेले गये लीग के 14वें मैच (New York Warriors vs California Knights, 14th Match) में कैलिफोर्निया नाइट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 106 रन का स्कोर खड़ा किया।

कैलिफोर्निया की तरफ से एश्ले नर्स ने 9 गेंद पर 22 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। आरोन फिंच ने 12 गेंद पर 24 रन, कैलिस ने 18 रन और पपॉवेल ने 18 रन बनाए। आखिर में इरफान पठान 7 रन बनाकर नाबाद रहे।

जवाब में न्युयॉर्क वारियर्स की टीम निर्धारित 10 ओवर के खेल 3 विकेट खोकर 91 रन ही बना सकी। न्यूयॉर्क की तरफ से तिलकरत्ने दिलशान ने 3 छक्के और इतने ही चौके जड़ते हुए 27 गेंद पर 43 और कप्तान मिस्बाह उल हक ने 2 छक्के जड़ते हुए 16 गेंद पर नाबाद 22 रन बनाए। New York Warriors को आखिरी ओवर में 20 रन की जरुरत थी| हालाँकि इरफ़ान पठान ने मिसबाह और कार्टर के सामने सिर्फ 5 रन खर्च किये|

thefocuslive

thefocuslive

Writes for The Focus Live.

All articles by this author →

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *